Gaurav Rathi Road Accident : घायल गौरव राठी का हाल जानने पहुंचे आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, शुभचिंतकों का लगा तांता

Gaurav Rathi Road Accident : वाराणसी में सड़क दुर्घटना में घायल हुए गौरव राठी का हाल जानने आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ उनके आवास पहुंचे। शुभचिंतकों और सामाजिक संगठनों के लोगों का लगातार आवागमन जारी है।

Gaurav Rathi Road Accident : वाराणसी में सड़क दुर्घटना के बाद गौरव राठी से मिलने पहुंचे मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु

Gaurav Rathi Road Accident : वाराणसी। विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े युवा समाजसेवी एवं प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ-साथ शुभचिंतकों का उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।

Gaurav Rathi Road Accident : प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क हादसे में गौरव राठी के पैर और सीने की पसली में फ्रैक्चर हुआ है। इसके अलावा उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दुर्घटना में उनकी धर्मपत्नी जया राठी भी घायल हुई हैं, जिनका उपचार जारी है। गौरव राठी का इलाज वाराणसी के महमूरगंज स्थित फैक्चर क्लीनिक में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अभिनव अग्रवाल की देखरेख में किया जा रहा है। चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।

Gaurav Rathi Road Accident : घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ स्वयं भेलूपुर स्थित जवाहर नगर आवास पहुंचे। उन्होंने गौरव राठी और उनके परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। मंत्री ने दोनों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस बीच भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने भी मोबाइल फोन के माध्यम से गौरव राठी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Gaurav Rathi Road Accident : गौरव राठी के आवास पर सामाजिक, धार्मिक एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों का लगातार आवागमन बना हुआ है। शुभचिंतकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *