Digital Literacy and Cyber Security Awareness : बेटियों का डिजिटली सशक्त होना वर्तमान समय की आवश्यकता – प्रो. आनन्द कुमार त्यागी

Digital Literacy and Cyber Security Awareness : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने बेटियों के डिजिटल सशक्तिकरण और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने पर जोर दिया।

Digital Literacy and Cyber Security Awareness : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत शनिवार को ‘डिजिटल साक्षरता तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता’ विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महामना मदन मोहन मालवीय हिन्दी पत्रकारिता संस्थान एवं महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं और विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।

Digital Literacy and Cyber Security Awareness : मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल क्रांति का दौर है, जहां तकनीक ने जीवन को पहले से अधिक सरल और सुविधाजनक बना दिया है। उन्होंने कहा कि आज यूपीआई से लेकर ऑनलाइन शिक्षा तक, हर क्षेत्र में डिजिटल माध्यमों का तेजी से विस्तार हुआ है। ऐसे समय में डिजिटल साक्षरता केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यकता बन चुकी है।

Digital Literacy and Cyber Security Awareness : उन्होंने विशेष रूप से बेटियों के डिजिटल सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं और छात्राओं की डिजिटल भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि बेटियां तकनीक के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग में दक्ष होंगी, तभी समाज वास्तविक रूप से प्रगतिशील और आत्मनिर्भर बन सकेगा। उन्होंने कहा कि आभासी दुनिया में ऐसा सुरक्षित और जागरूक भविष्य तैयार करना होगा, जो विकसित भारत के सपने को साकार करने में सहायक बने।

Digital Literacy and Cyber Security Awareness : कुलपति प्रो. त्यागी ने साइबर अपराधों को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि फेक प्रोफाइल, ऑनलाइन फ्रॉड, डेटा चोरी और सोशल मीडिया के दुरुपयोग जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिनका सबसे अधिक प्रभाव युवा वर्ग और छात्राओं पर पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे साइबर सुरक्षा को अपनी आदत बनाएं और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग पूरी सावधानी के साथ करें।

Digital Literacy and Cyber Security Awareness : उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपना पासवर्ड साझा नहीं करना चाहिए, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए तथा सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सार्वजनिक नहीं करनी चाहिए। साथ ही किसी भी साइबर अपराध या ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।

Digital Literacy and Cyber Security Awareness : कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी प्रो. निशा सिंह ने विषय प्रवर्तन किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता संस्थान के निदेशक डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र ने दिया।

Digital Literacy and Cyber Security Awareness : इस अवसर पर कुलानुशासक डॉ. अमरीश राय, डॉ. संतोष कुमार मिश्र, डॉ. श्रीराम त्रिपाठी, डॉ. शिव यादव, डॉ. वैष्णवी शुक्ला, डॉ. जिनेश कुमार सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *