Rahul Gandhi on NEET Exam : NEET परीक्षा विवाद पर राहुल गांधी का हमला, PM मोदी से धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग

Rahul Gandhi on NEET Exam : NEET-UG 2026 परीक्षा विवाद को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने 22 लाख छात्रों के साथ धोखा होने का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग की।

Rahul Gandhi on NEET Exam : NEET परीक्षा विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, PM मोदी से की धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग

Rahul Gandhi on NEET Exam : नई दिल्ली। NEET-UG 2026 परीक्षा विवाद को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan को घेरते हुए कहा कि NEET परीक्षा में लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि “NEET के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है, लेकिन मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोल रहे। धर्मेंद्र प्रधान जी को तुरंत हटाइए, या फिर इसकी जिम्मेदारी खुद लीजिए।” उन्होंने अंग्रेजी में भी पोस्ट करते हुए लिखा, “Modi ji, SACK Dharmendra Pradhan ji NOW.”

Rahul Gandhi on NEET Exam : छात्रों की आत्महत्या का मुद्दा भी उठाया

राहुल गांधी ने शुक्रवार को भी परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों की कथित आत्महत्या के मामलों को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी 21 वर्षीय ऋतिक मिश्रा और गोवा के एक छात्र का उल्लेख करते हुए कहा कि परीक्षा रद्द होने से छात्र मानसिक रूप से टूट गए। उन्होंने कहा कि ये बच्चे परीक्षा से नहीं हारे, बल्कि भ्रष्ट व्यवस्था के शिकार हुए हैं। राहुल गांधी ने इसे “सिस्टम द्वारा की गई हत्या” बताया।

Rahul Gandhi on NEET Exam : परीक्षा घोटालों को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया कि वर्ष 2015 से 2026 के बीच देश में 148 परीक्षा घोटाले सामने आए, जिनमें 87 परीक्षाएं रद्द करनी पड़ीं। उनके अनुसार इन घटनाओं से लगभग 9 करोड़ छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों द्वारा कार्रवाई के बावजूद बड़े आरोपियों को सजा नहीं मिलती। राहुल गांधी के मुताबिक, सीबीआई ने 17 मामलों और ईडी ने 11 मामलों की जांच की, लेकिन अब तक किसी बड़े आरोपी को सख्त सजा नहीं मिली।

Rahul Gandhi on NEET Exam : “चोरी कराने वालों को इनाम मिलता है”

राहुल गांधी ने कहा कि परीक्षा घोटालों में शामिल लोगों को राजनीतिक संरक्षण मिलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार दोषी अधिकारियों को हटाने के बजाय बाद में बड़े पदों पर नियुक्त कर दिया जाता है। उन्होंने कहा, “चोरी कराने वालों को इनाम मिलता है और मेहनत करने वाले बच्चे अपनी जान गंवाते हैं।”

Rahul Gandhi on NEET Exam : 21 जून को दोबारा होगी NEET-UG परीक्षा

गौरतलब है कि National Testing Agency ने कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद NEET-UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। यह परीक्षा पहले 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी। अब NTA ने दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया है, जो 21 जून 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच नाराजगी और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *