BJP Victory Celebration Varanasi : वाराणसी में भाजपा की जीत पर जश्न, संसदीय कार्यालय से निकला विजय जुलूस, ढोल-नगाड़ों – आतिशबाजी से गूंजा इलाका

BJP Victory Celebration Varanasi : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत के बाद वाराणसी में भव्य जश्न मनाया गया। संसदीय कार्यालय से विजय जुलूस निकला, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से गूंजा पूरा क्षेत्र।

BJP Victory Celebration Varanasi : वाराणसी, 4 मई: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद वाराणसी में जश्न का माहौल देखने को मिला। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से जीत का उत्सव मनाया।

BJP Victory Celebration Varanasi : जवाहरनगर स्थित संसदीय कार्यालय पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया गया। पूरे परिसर में “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” और “मोदी है तो मुमकिन है” जैसे नारों की गूंज सुनाई दी। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया और उपस्थित लोगों के साथ-साथ राहगीरों को मिठाई एवं झालमुड़ी वितरित कर जीत का उत्सव साझा किया।

BJP Victory Celebration Varanasi : इसके बाद कार्यकर्ताओं का विशाल समूह विजय जुलूस के रूप में संसदीय कार्यालय से निकला। यह जुलूस गुरुधाम चौराहे से होते हुए इस्कॉन मंदिर तक पहुंचा। रास्ते भर कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर झूमते-नाचते नजर आए। इस्कॉन मंदिर पहुंचने पर वहां के सेवादार और भक्त भी इस जुलूस में शामिल हो गए, जिससे उत्सव का माहौल और अधिक भव्य हो गया। जुलूस ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद पुनः संसदीय कार्यालय पहुंचकर समापन किया। इस दौरान पूरे इलाके में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

BJP Victory Celebration Varanasi : इनकी रही उपस्थिति

संसदीय कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलपुरकर, नंदजी पाण्डेय, शैलेंद्र मिश्रा, साधना वेदांती, गीता शास्त्री, अजय प्रताप सिंह, जगन्नाथ ओझा, निर्मल सिंह, अरविंद, सौरभ पाठक, पवन शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *