Gujarat Foundation Day Kashi Vidyapith : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में गुजरात स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक, सामाजिक और खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें गरबा नृत्य, पदयात्रा और जागरूकता अभियान प्रमुख आकर्षण रहे।
Gujarat Foundation Day Kashi Vidyapith : वाराणसी- महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शुक्रवार को गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर विविध सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने पंत प्रशासनिक भवन स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई, जिसका संयोजन प्रो. संजय कुमार ने किया। साथ ही ‘बापू बाजार’ इंस्टॉल का अवलोकन किया गया, जिसमें गुजराती परिधानों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई थी।
Gujarat Foundation Day Kashi Vidyapith : कार्यक्रम के तहत क्रीड़ा परिषद के जिम्नेजियम हॉल में बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन भी कुलपति द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में पदयात्रा निकाली गई, जो पंत प्रशासनिक भवन से शुरू होकर मानविकी संकाय स्थित गांधी प्रतिमा तक पहुंची। इस पदयात्रा में छात्र, शिक्षक और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
Gujarat Foundation Day Kashi Vidyapith : पदयात्रा के बाद नाट्य कला एवं ललित कला विभाग के विद्यार्थियों ने गरबा नृत्य प्रस्तुत कर गुजरात की सांस्कृतिक झलक पेश की। साथ ही गुजराती फ्यूजन थीम पर आधारित फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न भारतीय परिधानों का कैटवॉक के माध्यम से प्रदर्शन किया गया।
Gujarat Foundation Day Kashi Vidyapith : सामाजिक सरोकारों के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों ने मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। वहीं महिला अध्ययन केंद्र द्वारा गोद लिए गए गांव टिकरी और कस्तूरबा बालिका विद्यालय शिवपुर में स्वच्छता अभियान के साथ एचपीवी वैक्सीन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। विधि विभाग में आयोजित गोष्ठी में विभागाध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार ने गुजरात के औद्योगिक विकास, सांस्कृतिक विरासत और आर्थिक योगदान पर प्रकाश डाला। छात्रों ने भी राज्य की प्रगति और नवाचार पर अपने विचार साझा किए।
Gujarat Foundation Day Kashi Vidyapith : कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविंद्र कुमार गौतम के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर के भीतर और बाहर कई गतिविधियों के माध्यम से गुजरात की संस्कृति, कला और परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, प्रो. के.के. सिंह, प्रो. राजेश कुमार मिश्रा, प्रो. आर.के. सिंह समेत कई शिक्षक, अधिकारी और छात्र उपस्थित रहे।