BJP Gram Basti Sampark Abhiyan : वाराणसी में भाजपा के ग्राम/बस्ती सम्पर्क अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता अभियान चलाया, घर-घर संपर्क कर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और लाभार्थियों से संवाद किया।

BJP Gram Basti Sampark Abhiyan : वाराणसी, 8 अप्रैल, भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर देशभर में चल रहे ग्राम/बस्ती सम्पर्क अभियान के तहत वाराणसी में भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया।
BJP Gram Basti Sampark Abhiyan : इस अभियान के अंतर्गत भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने रोहनियां विधानसभा क्षेत्र के वार्ड सिर गोवर्धन में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

BJP Gram Basti Sampark Abhiyan : कार्यक्रम के दौरान घर-घर संपर्क कर लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। भाजपा नेताओं ने योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को भी जाना और साझा किया।
BJP Gram Basti Sampark Abhiyan : इस अवसर पर दिलीप पटेल ने कहा कि वर्ष 1951 में जनसंघ के रूप में शुरू हुआ संगठन आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में विशाल वटवृक्ष बन चुका है, जिसके 15 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकारी योजनाओं के प्रभाव से 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।
BJP Gram Basti Sampark Abhiyan : कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुरेंद्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

BJP Gram Basti Sampark Abhiyan : वहीं दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनिया विधानसभा के ककरमत्ता वार्ड (जलालीपट्टी) में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने भी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया।
BJP Gram Basti Sampark Abhiyan : इस अभियान में ओम प्रकाश प्रियदर्शी, अजय कुमार बिंद, जितेंद्र केशरी, विहारी पटेल, सतीश प्रजापति, सुधीर प्रजापति, चंद्रेश सिंह, विजय प्रताप सिंह, मंगल राय, ओम प्रकाश पटेल, मनोज पटेल और विष्णु सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
BJP Gram Basti Sampark Abhiyan : भाजपा का यह ग्राम/बस्ती सम्पर्क अभियान न केवल संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का प्रयास है, बल्कि सरकार की योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाने और उनके प्रभाव को समझने की एक महत्वपूर्ण पहल भी है।