US Iran Conflict : ईरान को लेकर Donald Trump का बड़ा बयान- “मजबूत है दुश्मन”, जंग खत्म करने के दिए संकेत

US Iran Conflict : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को मजबूत दुश्मन बताया और जंग खत्म करने के संकेत दिए। जानिए शांति वार्ता, सैन्य ताकत और मिडिल ईस्ट संकट पर उनका बड़ा बयान।

US Iran Conflict : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पहली बार खुले तौर पर Iran की सैन्य क्षमता को स्वीकार किया है। व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान के लड़ाके “काबिल और मजबूत” हैं, जिससे साफ है कि यह संघर्ष अमेरिका के लिए आसान नहीं है। ट्रंप ने कहा, “जब दुश्मन कमजोर होता है तो लड़ाई आसान होती है, लेकिन इस बार दुश्मन मजबूत है। हालांकि अब उनकी ताकत पहले जैसी नहीं रही, जितनी एक महीने पहले थी।” उन्होंने अमेरिकी सेना की ताकत पर भी जोर देते हुए कहा कि अमेरिका की सेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना है और उसने कई अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशनों में अपनी क्षमता साबित की है।

US Iran Conflict : जंग खत्म करने के संकेत

ट्रंप ने अपने बयान में यह भी संकेत दिया कि अमेरिका जल्द ही ईरान के साथ चल रहे संघर्ष को लेकर अंतिम निर्णय ले सकता है। उन्होंने कहा कि ईरान की तरफ से शांति प्रस्ताव आया है, जो भले पूरी तरह संतोषजनक न हो, लेकिन महत्वपूर्ण है।

US Iran Conflict : तेल और सत्ता परिवर्तन पर बयान

ट्रंप ने दावा किया कि अगर वे चाहते तो ईरान के तेल संसाधनों पर कब्जा कर सकते थे, लेकिन अमेरिकी जनता की इच्छा के कारण ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने ईरान में “सत्ता परिवर्तन” कर दिया है और वर्तमान शासन पहले की तुलना में अधिक समझदार है।

US Iran Conflict : F-15 जेट हादसे पर प्रतिक्रिया

F-15 फाइटर जेट के नुकसान पर ट्रंप ने कहा कि इस मामले में ईरान “किस्मत वाला” साबित हुआ। उन्होंने कहा कि युद्ध में कई बार किस्मत भी अहम भूमिका निभाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *