Iran Rescue Operation US Pilot : ईरान में ‘मिशन इम्पॉसिबल’ जैसा ऑपरेशन- अमेरिकी पायलट को दुश्मन के इलाके से सुरक्षित निकाला गया

Iran Rescue Operation US Pilot : ईरान में फंसे अमेरिकी एयरफोर्स अधिकारी को स्पेशल फोर्सेज ने जोखिम भरे मिशन में सुरक्षित निकाला। जानिए F-15E जेट गिरने के बाद कैसे चला हाई-टेक रेस्क्यू ऑपरेशन।

Iran Rescue Operation US Pilot : ईरान के भीतर अमेरिकी सेना ने एक ऐसा साहसिक ऑपरेशन अंजाम दिया, जिसकी तुलना हॉलीवुड फिल्म Mission: Impossible से की जा रही है। दुश्मन के इलाके में फंसे एक अमेरिकी एयरफोर्स अधिकारी को सुरक्षित निकालने के लिए सैकड़ों कमांडो, लड़ाकू विमान और खुफिया एजेंसियां एक साथ सक्रिय हो गईं।

Iran Rescue Operation US Pilot : F-15E जेट गिरने से शुरू हुई कहानी

घटना की शुरुआत तब हुई जब अमेरिकी वायुसेना का F-15E Strike Eagle ईरान में मार गिराया गया। जेट में सवार दोनों क्रू मेंबर्स ने समय रहते इजेक्ट कर लिया। जहां पायलट को जल्दी रेस्क्यू कर लिया गया, वहीं वेपन्स सिस्टम्स ऑफिसर दुश्मन इलाके में फंस गया। करीब 24 घंटे तक वह अधिकारी सिर्फ एक पिस्तौल के सहारे छिपकर अपनी जान बचाता रहा। इस दौरान ईरानी सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी और उसे पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया।

Iran Rescue Operation US Pilot : सैकड़ों कमांडो और हाई-टेक मिशन

अमेरिका ने इस अधिकारी को निकालने के लिए बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया। इसमें स्पेशल ऑपरेशंस फोर्सेज, लड़ाकू विमान, हेलिकॉप्टर, साइबर और स्पेस इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया गया। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह मिशन बेहद जटिल और जोखिम भरा था, जिसमें सैकड़ों सैनिक शामिल थे।

Iran Rescue Operation US Pilot : बीकन और सीक्रेट डिवाइस से मिला लोकेशन

फंसा हुआ अधिकारी एक खास बीकन और सुरक्षित कम्युनिकेशन डिवाइस के जरिए रेस्क्यू टीम के संपर्क में था। जैसे ही कमांडो उसकी लोकेशन के करीब पहुंचे, इलाके में भारी गोलीबारी शुरू हो गई। अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने आसपास मौजूद दुश्मन काफिलों पर बमबारी कर रास्ता साफ किया, ताकि रेस्क्यू टीम सुरक्षित तरीके से ऑपरेशन पूरा कर सके।

Iran Rescue Operation US Pilot : CIA की अहम भूमिका

इस मिशन में CIA ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ‘अनकन्वेंशनल असिस्टेड रिकवरी’ तकनीक के जरिए स्थानीय लोगों से संपर्क स्थापित किया गया, जिससे ऑपरेशन को सफलता मिली।

Iran Rescue Operation US Pilot : आखिरी वक्त में आई तकनीकी चुनौती

ऑपरेशन के अंतिम चरण में बड़ा संकट सामने आया, जब रेस्क्यू टीम और अधिकारी को ले जाने वाले दो ट्रांसपोर्ट विमान तकनीकी खराबी के कारण एक दूरस्थ बेस पर फंस गए। स्थिति को संभालते हुए कमांडरों ने तुरंत तीन नए विमान भेजे। पुराने विमानों को बम से नष्ट कर दिया गया ताकि वे दुश्मन के हाथ न लग सकें। इसके बाद सभी कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Iran Rescue Operation US Pilot : सुरक्षित है अधिकारी, कुवैत में इलाज जारी

रेस्क्यू किए गए अधिकारी को तुरंत कुवैत भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और विशेषज्ञों की निगरानी में इलाज जारी है।

Iran Rescue Operation US Pilot : इतिहास के सबसे कठिन ऑपरेशनों में शामिल

अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के अनुसार, यह मिशन हाल के समय के सबसे जटिल और चुनौतीपूर्ण ऑपरेशनों में से एक था। दुश्मन के इलाके में इस स्तर का ऑपरेशन अमेरिकी सैन्य क्षमता और रणनीति का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *