BJP Foundation Day 2026 : भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर काशी क्षेत्र के 28,087 बूथों पर 6 अप्रैल को कार्यक्रम आयोजित होंगे। 7 से 12 अप्रैल तक ग्राम-बस्ती संपर्क अभियान चलाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
BJP Foundation Day 2026 : वाराणसी, 04 अप्रैल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने 46वें स्थापना दिवस को इस वर्ष काशी क्षेत्र में बड़े स्तर पर मनाने जा रही है। 6 अप्रैल को काशी क्षेत्र के कुल 28,087 बूथों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने रोहनियां स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में दी। उन्होंने बताया कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी और इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी संगठन ने व्यापक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है।

BJP Foundation Day 2026 : कार्यालयों की सजावट और कार्यक्रमों की शुरुआत
5, 6 और 7 अप्रैल को सभी मंडल, जिला, क्षेत्र और प्रदेश कार्यालयों को फूलों, लाइटिंग और रंगोली से सजाया जाएगा। 6 अप्रैल को सभी कार्यालयों पर पार्टी का ध्वजारोहण किया जाएगा और मिष्ठान वितरण होगा। साथ ही 6 और 7 अप्रैल को बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्राथमिक और सक्रिय सदस्य तथा गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। इस दौरान संस्थापक नेताओं श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी विचारधारा पर चर्चा की जाएगी।
BJP Foundation Day 2026 : कार्यकर्ता घरों पर फहराएंगे ध्वज
भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराएंगे और इसके साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा करेंगे, जिससे कार्यक्रम को डिजिटल स्तर पर भी व्यापक पहचान मिले।
BJP Foundation Day 2026 : 7 से 12 अप्रैल: ग्राम-बस्ती संपर्क अभियान
7 से 12 अप्रैल तक काशी क्षेत्र में विशेष ग्राम-बस्ती संपर्क अभियान चलाया जाएगा। बड़ी विधानसभा में कम से कम 50 गांव/बस्तियों का चयन छोटी विधानसभा में 30 गांव/बस्तियों का चयन, जनप्रतिनिधियों से लेकर पदाधिकारियों तक सभी की भागीदारी होगी। इस अभियान के दौरान स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। प्रबुद्धजनों से संवाद किया जाएगा। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। लाभार्थियों से संपर्क स्थापित किया जाएगा।
BJP Foundation Day 2026 : सोशल मीडिया पर रहेगा फोकस
सभी कार्यक्रमों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से साझा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की विचारधारा और उपलब्धियां पहुंच सकें। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने किया। इस दौरान कई अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।