PPF Investment Deadline April : अगर आप PPF में निवेश करते हैं तो अप्रैल की 5 तारीख से पहले पैसा जमा करना जरूरी है। जानिए देर करने पर कितना हो सकता है नुकसान और कैसे पाएं पूरा ब्याज।

PPF Investment Deadline April : अगर आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में निवेश करते हैं, तो अप्रैल का महीना आपके लिए बेहद अहम होता है। खासकर 5 अप्रैल की तारीख को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें, क्योंकि यही तारीख आपके सालभर के ब्याज को प्रभावित कर सकती है।
PPF Investment Deadline April : क्यों जरूरी है 5 अप्रैल से पहले निवेश?
PPF में ब्याज की गणना हर महीने 5 तारीख से लेकर महीने के आखिरी दिन तक के न्यूनतम बैलेंस के आधार पर की जाती है। इसका मतलब साफ है। अगर आप 1 से 5 अप्रैल के बीच पैसा जमा करते हैं, तो आपको पूरे महीने का ब्याज मिलेगा, लेकिन अगर आप 5 अप्रैल के बाद निवेश करते हैं, तो उस रकम पर ब्याज अगले महीने से ही जुड़ना शुरू होगा। यानी सिर्फ कुछ दिनों की देरी आपको बड़ा नुकसान करा सकती है।
PPF Investment Deadline April : देर से निवेश करने पर कितना नुकसान?
मान लीजिए आपने PPF में ₹1.5 लाख जमा किए: 1-5 अप्रैल के बीच निवेश: सालाना ब्याज ≈ ₹10,650, 5 अप्रैल के बाद निवेश: सालाना ब्याज ≈ ₹9,763, सीधा नुकसान: ₹887 (लगभग) यानि एक छोटी सी गलती आपके रिटर्न को कम कर सकती है।

PPF Investment Deadline April : PPF के फायदे और रिटर्न
PPF एक सुरक्षित और लंबी अवधि का निवेश विकल्प है- लॉक-इन पीरियड: 15 साल, न्यूनतम निवेश: ₹500 सालाना, अधिकतम निवेश: ₹1.5 लाख सालाना, ब्याज दर: लगभग 7.1% (वर्तमान), पूरी तरह सुरक्षित (सरकारी गारंटी) जैसी यह स्कीम खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतर है जो सेफ और टैक्स-सेविंग निवेश चाहते हैं।

PPF Investment Deadline April : निवेशकों के लिए जरूरी सलाह
हर साल अप्रैल के पहले 5 दिनों में निवेश जरूर करें। कोशिश करें कि साल की शुरुआत में ही पूरा पैसा जमा कर दें। ऑटो-डिपॉजिट या रिमाइंडर सेट करें।
PPF Investment Deadline April : यह जानकारी केवल जागरूकता के लिए दी गई है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।