Gangaur Bindora Festival Varanasi : माहेश्वरी महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाया गणगौर का बिंदोरा उत्सव, पारंपरिक गीतों से गूंजा माहौल

Gangaur Bindora Festival Varanasi : वाराणसी में माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा गणगौर का बिंदोरा उत्सव पारंपरिक रीति-रिवाजों और भक्ति के साथ मनाया गया, जिसमें महिलाओं ने गीत-संगीत के जरिए उत्सव को यादगार बना दिया।

Gangaur Bindora Festival Varanasi : वाराणसी के महमूरगंज स्थित निवेदिता सेवा शिक्षा सदन में माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा “गणगौर का बिंदोरा उत्सव” बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुहाग, सौभाग्य और नारी शक्ति के प्रतीक इस पावन पर्व पर महिलाओं में विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला।

Gangaur Bindora Festival Varanasi : कार्यक्रम की शुरुआत गणगौर माता और ईसर जी के पारंपरिक गीतों के साथ हुई। “कठे सूं आई गोरा, कठे सूं आया ईसर…”, “गोर ए गणगौर माता खोल किवाड़ी…”, “पूजन दो गणगौर…” जैसे मधुर लोकगीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया। इस अवसर पर संगीता मुंदड़ा और अनीता डागा ने अंताक्षरी के माध्यम से गणगौर गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक गीत गाकर समां बांध दिया, जिससे माहौल पूरी तरह से उत्सवमय हो गया।

Gangaur Bindora Festival Varanasi : उत्सव में शशि नेवर, भारती करवा, सुधा भूराडिया, अलका बाहेती, मंजू राठी, लक्ष्मी लड्ढा, सुनीता राठी, प्रज्ञा बजाज, राजश्री सोमानी, संतोष सारड़ा, निधि सारड़ा और पुष्पा सहित कई महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके अलावा उषा काबरा, कृष्णा भूराडिया, रंजन मुंदड़ा, प्रिया करवा, प्रेमा लड्ढा, रितु धूत और शशि राठी ने अपने मधुर स्वरों से गणगौर माता और ईसर जी की भावपूर्ण मान-मनुहार प्रस्तुत की, जिससे कार्यक्रम में भक्ति का विशेष रंग देखने को मिला।

Gangaur Bindora Festival Varanasi : कार्यक्रम के अंत में माहेश्वरी परिषद के अध्यक्ष श्री दीपक माहेश्वरी और प्रचार मंत्री गौरव राठी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए आगामी “गणगौर सिंधारा उत्सव एवं शोभायात्रा” में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। पूरे आयोजन के दौरान पारंपरिक संस्कृति, भक्ति और सामाजिक एकता की सुंदर झलक देखने को मिली, जिससे उपस्थित सभी महिलाओं ने आनंद और उल्लास का अनुभव किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *