Assam Final Voter List 2026 जारी कर दी गई है। SIR के बाद असम में 2.43 लाख वोटरों के नाम हटाए गए हैं। जानें कुल मतदाताओं की संख्या, D-वोटर, SIR प्रक्रिया और चुनाव आयोग की पूरी रिपोर्ट।
Assam Final Voter List 2026 जारी, ड्राफ्ट लिस्ट से कम हुए वोटर
Assam Final Voter List 2026: असम में Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 फरवरी 2026 को राज्य की अंतिम मतदाता सूची (Final Voter List) जारी कर दी गई है। चुनाव आयोग के अनुसार, फाइनल वोटर लिस्ट में करीब 2.49 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल हैं, जो ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की तुलना में 0.97 प्रतिशत कम है। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में जहां 2.52 करोड़ वोटर दर्ज थे, वहीं फाइनल लिस्ट में यह संख्या घटकर 2.49 करोड़ रह गई है। इस प्रक्रिया में 2.43 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

Assam Final Voter List 2026: जेंडर वाइज आंकड़े
चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पुरुष मतदाता: 1.24 करोड़, महिला मतदाता: 1.24 करोड़, थर्ड जेंडर मतदाता: 343, यह आंकड़े राज्य में लगभग संतुलित जेंडर भागीदारी को दर्शाते हैं।
Assam Final Voter List 2026: 61 लाख से ज्यादा घरों में हुआ SIR वेरिफिकेशन
SIR प्रक्रिया के तहत असम में 61 लाख से अधिक घरों में जाकर वोटर वेरिफिकेशन किया गया। इस दौरान हजारों चुनाव अधिकारी, बूथ लेवल ऑफिसर (BLO), सुपरवाइजर और राजनीतिक दलों द्वारा तैनात 61,533 बूथ लेवल एजेंट ने निगरानी की। SIR के बाद राज्य में कुल 31,486 मतदान केंद्र तय किए गए हैं।

Assam Final Voter List 2026: क्यों हटाए गए 10.56 लाख नाम?
चुनाव आयोग के मुताबिक, स्पेशल रिवीजन के दौरान कुल 10,56,291 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए। इसके मुख्य कारण रहे- मतदाता की मृत्यु, दूसरी जगह स्थायी रूप से शिफ्ट होना, डुप्लीकेट एंट्री, अपात्रता, यह स्पेशल रिवीजन 22 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच कराया गया था, जो विधानसभा चुनाव से करीब 6 महीने पहले पूरा किया गया।
Assam Final Voter List 2026: D-Voter कौन होते हैं और क्यों नहीं कर सकते वोट?
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 93 हजार से ज्यादा D-वोटर (Doubtful Voter) को अलग से दर्ज किया गया है। D-वोटर वे लोग होते हैं-जिनकी नागरिकता पर सरकार को संदेह होता है, जिन्हें वोट देने की अनुमति नहीं होती, जिन्हें वोटर आईडी कार्ड जारी नहीं किया जाता। इन मामलों की सुनवाई Foreigners Act, 1946 के तहत बनाए गए विशेष ट्रिब्यूनल में होती है।
Assam Final Voter List 2026: चुनाव के बाद होगा व्यापक SIR- हिमंत बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में व्यापक स्तर पर SIR किया जाएगा।
चुनाव आयोग ने मार्च-अप्रैल में संभावित विधानसभा चुनावों को लेकर जिला स्तरीय तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय की समीक्षा के लिए दो दिवसीय बैठक भी आयोजित की है।
Assam Final Voter List 2026 चुनावी पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। SIR के जरिए वोटर लिस्ट को अधिक सटीक और विश्वसनीय बनाया गया है, जिससे आने वाले विधानसभा चुनावों में निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया जा सके।