Dalmandi Demolition Varanasi : दालमंडी में ध्वस्तीकरण के दौरान बवाल, दुकानदार ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, मची अफरातफरी

Dalmandi Demolition Varanasi : वाराणसी के दालमंडी इलाके में चौड़ीकरण योजना के तहत ध्वस्तीकरण के दौरान एक दुकानदार ने पेट्रोल डालकर दुकान में आग लगा दी। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई, भारी पुलिस बल तैनात।

Dalmandi Demolition Varanasi : वाराणसी के ऐतिहासिक दालमंडी इलाके में सोमवार को चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन की बड़ी कार्रवाई के दौरान हालात अचानक बेकाबू हो गए। ध्वस्तीकरण अभियान के बीच एक दुकानदार ने विरोध स्वरूप पेट्रोल डालकर अपनी दुकान में आग लगा दी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। दुकानदार ने खुद को भी आग के हवाले करने की धमकी दी, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड में आ गया।

Dalmandi Demolition Varanasi : 21 भवनों पर चल रही थी कार्रवाई

दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत संबंधित विभाग द्वारा कुल 21 भवनों को ध्वस्तीकरण के लिए चिह्नित किया गया है। सोमवार सुबह कार्रवाई शुरू होने से पहले एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने चौक थाने में मौजूद पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के निर्देश दिए।

Dalmandi Demolition Varanasi : दुकानदार के कदम से बिगड़े हालात

तोड़फोड़ की कार्रवाई जैसे ही आगे बढ़ी, एक दुकानदार ने अचानक पेट्रोल छिड़ककर दुकान में आग लगा दी। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। दुकानदार ने आत्मदाह की चेतावनी भी दी, जिससे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आसपास के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए।

Dalmandi Demolition Varanasi : भारी पुलिस बल तैनात

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तत्काल लोगों को पीछे हटाया। फायर ब्रिगेड और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने फोर्स को निर्देश दिए कि बिना सुरक्षा उपकरण के कोई भी कर्मी आगे न जाए। डंडा और हैवी प्रोटेक्टर अनिवार्य रूप से साथ रखें। विरोध की स्थिति में संयम और सतर्कता बरतें।

Dalmandi Demolition Varanasi : प्रशासन का कहना

एसीपी ने कहा कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूर्व निर्धारित योजना के तहत की जा रही है और किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन पूरे क्षेत्र में पुलिस सतर्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *