CTET Admit Card 2026 जारी: फरवरी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड शुरू, यहां देखें पूरी जानकारी

CTET Adm it Card February 2026 : CTET फरवरी 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ctet.nic.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड करें, परीक्षा तिथि, समय, केंद्र और जरूरी निर्देश यहां पढ़ें।

CTET Admit Card February 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। CBSE ने साफ किया है कि एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध होगा। किसी भी उम्मीदवार को डाक या अन्य किसी तरीके से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर कम से कम 2–3 प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

CTET Admit Card February 2026 : CTET Admit Card February 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:

आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं

होमपेज पर “CTET February 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें

लॉगिन पेज पर

आवेदन संख्या (Application Number)

जन्म तिथि (Date of Birth)

सिक्योरिटी पिन दर्ज करें

सबमिट करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा

एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

CTET Admit Card February 2026 : एडमिट कार्ड में ये जानकारियां जरूर जांचें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्न विवरणों को ध्यान से जांच लें:

उम्मीदवार का नाम

फोटो और हस्ताक्षर

रोल नंबर

परीक्षा तिथि और समय

पेपर विवरण (पेपर-1 / पेपर-2)

परीक्षा केंद्र का पूरा पता और कोड

रिपोर्टिंग टाइम

यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि नजर आए, तो तुरंत CBSE CTET हेल्पलाइन या ई-मेल के माध्यम से संपर्क करें।

CTET Admit Card February 2026 : CTET February 2026 परीक्षा तिथि और समय

परीक्षा तिथि: 7 फरवरी और 8 फरवरी 2026

कुल पालियां: प्रतिदिन दो पालियां

परीक्षा समय सारणी

पाली 1 (सुबह):

पेपर-1 (कक्षा 1 से 5 – प्राथमिक शिक्षक)

समय: सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक

पाली 2 (दोपहर):

पेपर-2 (कक्षा 6 से 8 – उच्च प्राथमिक शिक्षक)

समय: 2:00 बजे से 4:30 बजे तक

प्रत्येक पेपर की अवधि: 2 घंटे 30 मिनट

परीक्षा मोड: ऑफलाइन (OMR आधारित)

परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी

CTET फरवरी 2026 परीक्षा देशभर के 140 शहरों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को पहले जारी की गई सिटी इंटिमेशन स्लिप के आधार पर परीक्षा शहर आवंटित किया गया है। परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होगा।

CTET Admit Card February 2026 : परीक्षा के दिन जरूरी निर्देश

परीक्षा केंद्र पर कम से कम 1 घंटे पहले पहुंचें। साथ लेकर जाएं:प्रिंटेड एडमिट कार्ड

मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) बिना वैध आईडी और एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं मिलेगा। मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, किताबें आदि पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।

CTET Admit Card February 2026 : CTET परीक्षा का महत्व

CTET क्वालिफाई करना उन उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है जो केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय विद्यालय (NVS), दिल्ली सरकार के स्कूल, अन्य केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय स्कूलों में शिक्षक पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। यह परीक्षा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए न्यूनतम योग्यता तय करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *