Gaurav Rathi on Union Budget 2026 : केंद्र सरकार का बजट गरीब, मध्यम वर्ग, व्यापार और युवाओं को सशक्त करने वाला : गौरव राठी

Gaurav Rathi on Union Budget 2026 : केंद्र सरकार के बजट 2026-27 पर समाजसेवी गौरव राठी की प्रतिक्रिया। बजट को गरीब, मध्यम वर्ग, व्यापार और युवाओं को सशक्त करने वाला बताया।

Gaurav Rathi on Union Budget 2026 : केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2026-27 को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, चैरिटेबल ट्रस्टों एवं व्यापारिक संगठनों से जुड़े समाजसेवी गौरव राठी ने बजट को देश के समग्र विकास को नई दिशा देने वाला बताया है।

गौरव राठी ने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग—गरीब, किसान, मध्यम वर्ग, व्यापारी और युवाओं—की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है, जो सरकार की संवेदनशील और दूरदर्शी सोच को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को मजबूत किया गया है, जिससे आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं युवाओं के लिए कौशल विकास, स्टार्टअप और रोजगार से जुड़े प्रावधान उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Gaurav Rathi on Union Budget 2026 : व्यापार और उद्योग को मिलेगा नया प्रोत्साहन

गौरव राठी ने कहा कि बजट में व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने वाले प्रावधानों से आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। एमएसएमई सेक्टर, स्टार्टअप्स और निवेश को प्रोत्साहन देने से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे बल्कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भी और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर सरकार का फोकस लंबे समय में देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा और क्षेत्रीय विकास को संतुलित बनाएगा।

Gaurav Rathi on Union Budget 2026 : प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का जताया आभार

गौरव राठी ने विश्वास जताया कि यह बजट देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इस जनहितैषी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *