Kashi Sansad Gyan Pratiyogita 2025 : काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता 2025 का वाराणसी में भव्य समापन हुआ। चार श्रेणियों में आयोजित इस प्रतियोगिता में 12 विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Kashi Sansad Gyan Pratiyogita 2025 : वाराणसी के काशी संसदीय क्षेत्र में आयोजित काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता 2025 का जनपद स्तरीय फाइनल बुधवार को संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन में ज्ञान, जागरूकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करना रहा। यह प्रतियोगिता 21 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक काशी संसदीय क्षेत्र के तीन विकासखंडों एवं नगरीय क्षेत्र के पांच जोनों में आयोजित की गई। प्रतियोगिता को चार श्रेणियों कक्षा 1 से 8, कक्षा 9 से 12 बांटा गया और महाविद्यालय/विश्वविद्यालय तथा आमजन में संपन्न कराया गया।

Kashi Sansad Gyan Pratiyogita 2025 : तीन चरणों में आयोजित हुई प्रतियोगिता
काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता की शुरुआत विद्यालय एवं ग्राम पंचायत स्तर से हुई, इसके बाद विकासखंड/जोन स्तर तथा महाविद्यालय/विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों ने 28 जनवरी को जनपद स्तरीय फाइनल में भाग लिया। जनपद फाइनल में कक्षा 1 से 8, कक्षा 9 से 12 और आमजन श्रेणी के 72 प्रतिभागी, जबकि महाविद्यालय/विश्वविद्यालय श्रेणी के 18 प्रतिभागी शामिल हुए। इस प्रकार कुल 90 प्रतिभागियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
Kashi Sansad Gyan Pratiyogita 2025 : गरिमामयी उपस्थिति में हुआ शुभारंभ और समापन
फाइनल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी तथा जिलाधिकारी वाराणसी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। वहीं, प्रतियोगिता का समापन जिलाध्यक्ष/विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Kashi Sansad Gyan Pratiyogita 2025 : 12 विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र
समापन समारोह में चारों श्रेणियों के कुल 12 विजेताओं को ट्रॉफी एवं विजेता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विजेताओं की सूची
कक्षा 1 से 8
वरुणापार जोन – प्रथम स्थान
अनुभव यादव
अनन्या राय
वैष्णवी श्रीवास्तव
कक्षा 9 से 12
विकासखंड काशी विद्यापीठ – प्रथम स्थान
हर्षित गुप्ता
कात्यानी जैसवाल
प्रखर सिंह
आमजन श्रेणी
विकासखंड आराजीलाइन – प्रथम स्थान
पायल गोंड
दिनेश कुमार
दिनेश चंद्र वर्मा
महाविद्यालय/विश्वविद्यालय श्रेणी
काशी हिंदू विश्वविद्यालय – प्रथम स्थान
ऋतिक कुमार
हार्दिक राय
सतेंद्र कुमार वर्मा

Kashi Sansad Gyan Pratiyogita 2025 : ज्ञान और जागरूकता का सशक्त मंच
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता शिक्षा के साथ सामाजिक चेतना को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों और आम नागरिकों में राष्ट्र, संस्कृति, संविधान और समसामयिक विषयों के प्रति रुचि बढ़ती है। भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को निरंतर आयोजित करने पर जोर दिया गया।