77th Republic Day Varanasi : वाराणसी में 77वें गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी के जनसंपर्क कार्यालय और रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर तिरंगा फहराया गया। दिलीप पटेल ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।
77th Republic Day Varanasi : देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर वाराणसी में उत्साह और राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसंपर्क कार्यालय जवाहर नगर भेलपुर और रोहनिया स्थित भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय पर भव्य रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
77th Republic Day Varanasi : पीएम के जनसंपर्क कार्यालय में राष्ट्रध्वज वंदन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसंपर्क कार्यालय जवाहर नगर भेलपुर में पूर्वाह्न 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं तथा देश की एकता एवं अखंडता के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया।
77th Republic Day Varanasi : पीएम संसदीय कार्यालय पर प्रमुख नेताओं की उपस्थिति
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी धर्मेंद्र राय, प्रदेश मंत्री मीना चौबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, पूर्व एमएलसी केदार सिंह, प्रेम प्रकाश कपूर, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संसदीय कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक सहित अनेक वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

77th Republic Day Varanasi : रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर भी फहराया गया तिरंगा
रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिलीप पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि “सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।” उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों, वीर जवानों और संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि हम सभी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए।
77th Republic Day Varanasi : क्षेत्रीय कार्यालय में भी उमड़ा जनसैलाब
क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, प्रदेश मंत्री मीना चौबे, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, राकेश शर्मा, सुदामा पटेल, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, राजेश राजभर, श्रीप्रकाश शुक्ला, संजय सोनकर, सुरेश सिंह, नम्रता चौरसिया, अपराजिता सोनकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, एकता और विकसित भारत के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।