Ayush Minister Dayashankar Mishra Dayalu Birthday : आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई दिग्गज नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। वाराणसी में मंदिर दर्शन, अन्नदान और कार्यकर्ताओं संग उत्सव मनाया गया।

Ayush Minister Dayashankar Mishra Dayalu Birthday : प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को उन्हें शुभकामनाओं का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित अनेक केंद्रीय व प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। जन्मदिन के पावन अवसर पर आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने मंदिरों में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच अन्नदान कर सामाजिक सरोकार और सेवा भाव का संदेश दिया। मंत्री के इस मानवीय और संवेदनशील कदम की कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने सराहना की।
दिनभर उनके आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों का आना-जाना लगा रहा। कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया और केक काटकर जन्मदिन मनाया। पूरे परिसर में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

Ayush Minister Dayashankar Mishra Dayalu Birthday : जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, भाजपा के वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्यप्रताप शाही, जेपीएस राठौर, बेबी रानी मौर्य, अनिल राजभर सहित अनेक मंत्री, सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
Ayush Minister Dayashankar Mishra Dayalu Birthday : इस अवसर पर आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने सभी शुभचिंतकों, सहयोगियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल रहा स्नेह मुझे नई ऊर्जा देता है। मैं जनसेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण भाव से आगे बढ़ाने का प्रयास करता रहूंगा।”