Ayush Minister Review Meeting : आमजन तक आयुष सेवाओं की सुलभता और गुणवत्ता सुनिश्चित करें : डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’

Ayush Minister Review Meeting : वाराणसी में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने विभागीय समीक्षा बैठक कर आयुष सेवाओं की सुलभता, गुणवत्ता सुधार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

Ayush Minister Review Meeting : उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि आयुष सेवाओं की पहुँच समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित की जाए तथा उपचार की गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया जाए, जिससे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से आमजन तक पहुँचे।

मंत्री डॉ. दयालु ने यह निर्देश गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित आयुष विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक में आयुष विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और प्रशासनिक विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने आयुष चिकित्सा पद्धतियों के सुदृढ़ीकरण पर बल देते हुए कहा कि आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसी पद्धतियाँ न केवल सुरक्षित हैं, बल्कि आमजन को किफायती और प्रभावी उपचार भी उपलब्ध कराती हैं। इन पद्धतियों को और अधिक जनोपयोगी बनाने के लिए योजनाओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी क्रियान्वयन आवश्यक है। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि आयुष के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में ठोस, परिणामोन्मुखी प्रयास किए जाने चाहिए।

Ayush Minister Review Meeting : जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि मंत्री ने यह भी कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धतियाँ नागरिकों को सुरक्षित, प्रभावी और सुलभ उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं, बशर्ते इन्हें जमीनी स्तर पर सही ढंग से लागू किया जाए।

Ayush Minister Review Meeting : बैठक में प्रमुख सचिव आयुष श्री रंजन कुमार, निदेशक आयुर्वेद श्रीमती चैत्रा वी., विशेष सचिव श्री हरिकेश चौरसिया, जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *