Yogi Adityanath Birthday Celebration : CM Yogi Birthday 2026- योगी ने यूपी को अपराध से विकास के मॉडल में बदला, बोले भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल

Yogi Adityanath Birthday Celebration : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को अपराध और माफियाराज से निकालकर विकास एवं सुशासन का मॉडल बनाया है। विश्व पर्यावरण दिवस पर सारनाथ में पौधारोपण भी किया गया।

Yogi Adityanath Birthday Celebration : मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश को अपराध की पहचान से विकास के मॉडल में बदला : दिलीप पटेल

Yogi Adityanath Birthday Celebration : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना

Yogi Adityanath Birthday Celebration : वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र द्वारा रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष Dilip Patel ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की।

Yogi Adityanath Birthday Celebration : इस अवसर पर दिलीप पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बीते वर्षों में अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है। उन्होंने कहा कि एक समय अपराध, माफिया गतिविधियों और खराब कानून-व्यवस्था के लिए चर्चित रहने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, सुशासन, निवेश और जनकल्याण का राष्ट्रीय मॉडल बन चुका है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की मजबूती और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई ने आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया है।

Yogi Adityanath Birthday Celebration : उन्होंने कहा कि योगी सरकार की नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश में निवेश का वातावरण बेहतर हुआ है तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, औद्योगिक गलियारे और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं और बेटियां पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं, जो सरकार की प्रभावी कानून व्यवस्था का परिणाम है।

Yogi Adityanath Birthday Celebration : दिलीप पटेल ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति और विकास के नए आयाम स्थापित करता रहे तथा प्रदेशवासियों का जीवन और अधिक समृद्ध बने।

Yogi Adityanath Birthday Celebration : विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने सारनाथ स्थित Central Institute of Higher Tibetan Studies परिसर में आयोजित बृहद पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष न केवल जीवन के आधार हैं बल्कि पृथ्वी पर संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया

Yogi Adityanath Birthday Celebration :

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

Yogi Adityanath Birthday Celebration : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन समारोह एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में राजेश राजभर, नवरत्न राठी, संतोष सोलापुरकर, शैलेन्द्र मिश्र, अनिल श्रीवास्तव, संजय सोनकर, सुरेश सिंह, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेंद्र पटेल एवं श्रीप्रकाश शुक्ला सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *