World Tourism Day 2026 : विश्व पर्यटन दिवस पर काशी विद्यापीठ में रैली, प्रो. त्यागी बोले- पर्यटन में बढ़ रहे रोजगार के अवसर

World Tourism Day 2026 : विश्व पर्यटन दिवस 2026 पर काशी विद्यापीठ में पर्यटन अध्ययन संस्थान की ओर से रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने पर्यटन में बढ़ते रोजगार के अवसरों और डिजिटल-एआई की भूमिका पर प्रकाश डाला।

World Tourism Day 2026 : पर्यटन में रोजगार के बढ़ रहे हैं अवसर : प्रो. आनन्द कुमार त्यागी

World Tourism Day 2026 : काशी विद्यापीठ में विश्व पर्यटन दिवस पर रैली, प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

World Tourism Day 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पर्यटन अध्ययन संस्थान की ओर से विश्व पर्यटन दिवस 2026 के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की निर्धारित थीम ‘डिजिटल, एआई एवं पर्यटन’ को केंद्र में रखते हुए संस्थान में साप्ताहिक प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें क्विज, पोस्टर मेकिंग, रील मेकिंग, फोटोग्राफी, एक्सटेम्पोर और रंगोली प्रतियोगिताएं शामिल रहीं।

World Tourism Day 2026 : कार्यक्रम के क्रम में शनिवार को पर्यटन अध्ययन संस्थान के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पंत प्रशासनिक भवन से प्रारंभ होकर भारत माता मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। विद्यार्थियों ने पर्यटन के महत्व, पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं तथा डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव से जुड़े संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

World Tourism Day 2026 : रैली के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने पर्यटन के आर्थिक और सामाजिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यटन आज वैश्विक अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। दुनिया के अनेक देशों की अर्थव्यवस्था और आजीविका पर्यटन पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र के विस्तार के साथ ही इसमें रोजगार के अवसर भी लगातार बढ़ रहे हैं।

World Tourism Day 2026 : कुलपति ने विद्यार्थियों को पर्यटन क्षेत्र में हो रहे तकनीकी बदलावों के अनुरूप स्वयं को तैयार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर्यटन क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा कर रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए पर्यटन के पारंपरिक ज्ञान के साथ-साथ आधुनिक तकनीक की समझ विकसित करना भी आवश्यक है।

World Tourism Day 2026 : इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में महक पटेल, येशु कुमार, तनवीर और राहुल शामिल रहे।
द्वितीय स्थान पर शांतनु, अंजली सिंह, वैष्णवी और हर्षित साहनी रहे।
वहीं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों में स्नेह सिंह, अनन्या सिंह, अर्पित भारद्वाज और खुशी शामिल रहीं।

World Tourism Day 2026 : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छात्र कल्याण संकाय के अध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि कुलानुशासक डॉ. अम्बरीष राय रहे। कार्यक्रम का विषय प्रवर्तन पर्यटन अध्ययन संस्थान की निदेशक प्रो. भारती रस्तोगी ने किया। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ज्योतिमा सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *