Washington Hilton Shooting : वॉशिंगटन के वॉशिंगटन हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग जैसी आवाजों से अफरा-तफरी मच गई। डोनाल्ड ट्रंप समेत सभी बड़े नेताओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया, पुलिस जांच जारी।

Washington Hilton Shooting : वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में फायरिंग जैसी आवाजों से मचा हड़कंप
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी स्थित Washington Hilton में आयोजित प्रतिष्ठित White House Correspondents Dinner के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक फायरिंग जैसी तेज आवाजें सुनाई दीं। इस कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सहित कई दिग्गज नेता मौजूद थे।
Washington Hilton Shooting : 4 से 6 तेज आवाजों से दहशत

रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्यक्रम में करीब 2600 से अधिक लोग मौजूद थे। इसी दौरान अचानक 4 से 6 तेज धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं, जिन्हें कई लोगों ने गोली चलने की आवाज बताया। इसके बाद पूरे हॉल में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कई लोग अपनी सुरक्षा के लिए टेबल के नीचे छिप गए, जबकि होटल स्टाफ और कुछ मेहमान बाहर की ओर भागने लगे।
Washington Hilton Shooting : सीक्रेट सर्विस ने तुरंत संभाला मोर्चा
घटना के तुरंत बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस हरकत में आ गई। सुरक्षा एजेंट्स ने राष्ट्रपति ट्रंप को तुरंत नीचे झुकाकर सुरक्षित किया और कुछ ही समय में उन्हें होटल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी घबराई हुई नजर आईं।

Washington Hilton Shooting : बड़े नेताओं को भी निकाला गया सुरक्षित
सुरक्षा एजेंसियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर और मार्को रुबियो सहित कई बड़े नेताओं को सुरक्षा घेरे में कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाला।
Washington Hilton Shooting : संदिग्ध हिरासत में, कमरे से आई आवाजें

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आवाजें डिनर हॉल के ऊपर स्थित एक कमरे से आई थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वास्तव में फायरिंग थी या कोई अन्य कारण।
Washington Hilton Shooting : होटल खाली कराया गया, इलाके में सुरक्षा बढ़ी

घटना के बाद पूरे होटल को एहतियातन खाली करा लिया गया। आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई।
Washington Hilton Shooting : ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित, जांच जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को दोबारा आयोजित किया जाएगा। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि संदिग्ध व्यक्ति होटल तक हथियार के साथ कैसे पहुंचा और उसका मकसद क्या था।