Vijay Majority in Tamil Nadu : तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय को कांग्रेस, वीसीके, सीपीएम और सीपीआई का समर्थन मिल गया है। बहुमत का आंकड़ा पूरा होने के बाद विजय आज राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश कर सकते हैं।

Vijay Majority in Tamil Nadu : विजय के पास बहुमत का आंकड़ा पूरा, कांग्रेस-वीसीके समेत कई दलों का मिला समर्थन
Vijay Majority in Tamil Nadu : चेन्नई। तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर जारी राजनीतिक हलचल अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही है। तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) प्रमुख Vijay को सरकार बनाने के लिए आवश्यक समर्थन मिल गया है। शुक्रवार शाम उनकी राज्यपाल R. V. Arlekar से होने वाली मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस बैठक में विजय सरकार गठन का दावा पेश कर सकते हैं।

Vijay Majority in Tamil Nadu : सूत्रों के मुताबिक, टीवीके को अब कांग्रेस, वीसीके, सीपीएम और सीपीआई जैसे दलों का समर्थन हासिल हो गया है। कांग्रेस के पांच विधायकों के अलावा वीसीके, सीपीएम और सीपीआई के दो-दो विधायकों ने भी विजय के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है। इन सहयोगी दलों के समर्थन के बाद टीवीके ने बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटों का आंकड़ा छू लिया है।
Vijay Majority in Tamil Nadu : राज्यपाल से तीसरी मुलाकात होगी अहम

राज्यपाल आर.वी. आर्लेकर और विजय के बीच यह तीसरी मुलाकात होगी। इससे पहले बुधवार और गुरुवार को भी दोनों नेताओं के बीच बैठक हुई थी। हालांकि उन बैठकों में राज्यपाल ने विजय के दावे को यह कहते हुए स्वीकार नहीं किया था कि उनके पास पर्याप्त समर्थन नहीं है। लेकिन अब सहयोगी दलों के समर्थन पत्र मिलने के बाद स्थिति पूरी तरह बदलती नजर आ रही है।
Vijay Majority in Tamil Nadu : राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि विजय राज्यपाल के सामने समर्थन देने वाले दलों के विधायकों की सूची और समर्थन पत्र पेश करते हैं, तो राज्यपाल उन्हें सरकार बनाने का न्योता दे सकते हैं। इसके बाद जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह की तारीख भी तय हो सकती है।
Vijay Majority in Tamil Nadu : पहले चुनाव में टीवीके का शानदार प्रदर्शन

तमिलगा वेट्री कझगम ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली बार चुनाव लड़कर 234 में से 107 सीटों पर जीत दर्ज की। यह परिणाम तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। पिछले 62 वर्षों से राज्य की राजनीति पर डीएमके और एआईएडीएमके का दबदबा रहा है, लेकिन टीवीके के उभार ने इस पारंपरिक राजनीतिक समीकरण को पूरी तरह बदल दिया है।
Vijay Majority in Tamil Nadu : फिल्म अभिनेता से राजनेता बने विजय ने युवाओं, मध्यम वर्ग और शहरी मतदाताओं के बीच मजबूत पकड़ बनाई। चुनाव प्रचार के दौरान भ्रष्टाचार, रोजगार, शिक्षा और विकास जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का फायदा पार्टी को मिला।
Vijay Majority in Tamil Nadu : कांग्रेस ने सबसे पहले दिया समर्थन
चुनाव परिणाम आने के बाद सरकार गठन को लेकर तमिलनाडु में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई थीं। सबसे पहले कांग्रेस ने डीएमके से दूरी बनाते हुए विजय को समर्थन देने का ऐलान किया। इसके बाद वीसीके, सीपीएम और सीपीआई जैसे दल भी टीवीके के साथ आते गए। बताया जा रहा है कि टीवीके नेतृत्व लगातार सहयोगी दलों के साथ बातचीत कर रहा था ताकि बहुमत का आंकड़ा सुनिश्चित किया जा सके। अब बहुमत पूरा होने के बाद विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है।

Vijay Majority in Tamil Nadu : तमिलनाडु की राजनीति में नए दौर की शुरुआत
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यदि विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हैं तो यह तमिलनाडु की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत होगी। लंबे समय से चली आ रही दो-दलीय राजनीति के बीच टीवीके का उभार राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है। अब सभी की नजरें राज्यपाल और विजय की शुक्रवार शाम होने वाली बैठक पर टिकी हैं।