Varanasi Sex Racket Bust : वाराणसी के सुंदरपुर इलाके में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। SOG-2 टीम और चितईपुर थाना पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 4 युवक और 2 युवतियों को हिरासत में लिया गया है।

Varanasi Sex Racket Bust : पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुंदरपुर स्थित एक मकान में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई और मौके पर दबिश दी। यह मकान दीपक सिंह नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है, जो सन फ्लॉवर अकादमी के पास स्थित है।
Varanasi Sex Racket Bust : छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामान, मोबाइल फोन और कथित तौर पर शक्तिवर्धक दवाएं भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि यह रैकेट लंबे समय से सक्रिय था और इसमें अन्य लोगों की भी संलिप्तता हो सकती है।

Varanasi Sex Racket Bust : पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में एक बड़े नेटवर्क के जुड़े होने की आशंका है, जिसकी जांच की जा रही है। जल्द ही और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।