Varanasi Mahila Sammelan Monitoring Team : वाराणसी में 28 अप्रैल को प्रस्तावित विशाल महिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा मॉनिटरिंग टीम की बैठक संपन्न हुई। सम्मेलन की सफलता, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया गया।

Varanasi Mahila Sammelan Monitoring Team : वाराणसी, 23 अप्रैल-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान 28 अप्रैल को आयोजित होने वाले विशाल महिला सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा गठित मॉनिटरिंग टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित की गई।
Varanasi Mahila Sammelan Monitoring Team : बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने मॉनिटरिंग टीम की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि टीम का मुख्य उद्देश्य सम्मेलन के हर पहलू पर नजर रखना, सतर्क रहना और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को समय रहते रोकना है। उन्होंने निर्देश दिए कि सम्मेलन में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, जिसके लिए बूथ स्तर तक बैठकें आयोजित की गई हैं या नहीं, इसकी नियमित मॉनिटरिंग जरूरी है। साथ ही मंडल और शक्तिकेंद्र स्तर पर हुई बैठकों की उपस्थिति और प्रभाव का भी मूल्यांकन किया जाएगा।
Varanasi Mahila Sammelan Monitoring Team : दिलीप पटेल ने कहा कि सम्मेलन को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए समाज के हर वर्ग—जैसे अधिवक्ता, डॉक्टर, खिलाड़ी, साहित्यकार, प्रोफेसर और शिक्षक—की सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसके लिए उनसे संपर्क किया गया है या नहीं, इसकी भी निगरानी जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को अधिक संख्या में सम्मेलन में लाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं और उनके आवागमन की व्यवस्था की भी मॉनिटरिंग की जाए।
Varanasi Mahila Sammelan Monitoring Team : मॉनिटरिंग टीम को सूचना प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, वाहन पार्किंग, बैठने की व्यवस्था और समन्वय जैसे सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
Varanasi Mahila Sammelan Monitoring Team : इस बैठक में अनिल श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश शुक्ला, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, अरविंद पांडेय, संतोष सोलापुरकर, देवेंद्र मोर्या, पीयूष वर्धन, प्रांजल श्रीवास्तव, अंकित त्रिपाठी, मनीष मोर्या और सुनील मिश्रा सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।