Varanasi MLC Election 2026 : वाराणसी में डॉ. दयालु का जनसंपर्क, केदारनाथ सिंह और डॉ. प्रमोद मिश्रा के लिए मांगा वोट

Varanasi MLC Election 2026 : वाराणसी में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने शिक्षक-स्नातक मतदाताओं से जनसंपर्क कर केदारनाथ सिंह और डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के समर्थन में मतदान की अपील की।

Varanasi MLC Election 2026 : वाराणसी में आयुष मंत्री डॉ. दयालु का जनसंपर्क अभियान, केदारनाथ सिंह और डॉ. प्रमोद मिश्रा के लिए मांगा समर्थन

Varanasi MLC Election 2026 : वाराणसी में शिक्षक-स्नातक मतदाताओं से किया संवाद, बोले- समाज के मार्गदर्शक हैं शिक्षक और स्नातक, उनके सम्मान व अधिकारों की रक्षा के लिए भाजपा प्रतिबद्ध

Varanasi MLC Election 2026 : वाराणसी, 21 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने बुधवार को वाराणसी के नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज के निकट सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने शिक्षक और स्नातक मतदाताओं से संवाद कर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा समर्थित प्रत्याशी केदारनाथ सिंह तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के समर्थन में मतदाताओं से संपर्क किया। उन्होंने दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाते हुए कहा कि विधान परिषद में शिक्षकों और स्नातकों के हितों को मजबूती से उठाने के लिए अनुभवी, शिक्षित और संघर्षशील प्रतिनिधियों का चुना जाना आवश्यक है।

Varanasi MLC Election 2026 : शिक्षक और स्नातक समाज के मार्गदर्शक: डॉ. दयालु

जनसंपर्क के दौरान आयुष मंत्री ने कहा कि शिक्षक और स्नातक समाज के मार्गदर्शक हैं। शिक्षकों का योगदान केवल शिक्षा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे समाज में जागरूकता, संस्कार और सकारात्मक बदलाव लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी तरह स्नातक वर्ग समाज और राष्ट्र के विकास में अहम योगदान देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शिक्षकों और स्नातकों के सम्मान, अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। केदारनाथ सिंह और डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा जैसे अनुभवी प्रत्याशी विधान परिषद में संबंधित वर्गों की समस्याओं और मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने में सक्षम हैं। उन्होंने मतदाताओं से दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

Varanasi MLC Election 2026 : नदेसर सहित कई क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान

मंत्री के जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक, स्नातक मतदाता, भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं से सीधे संवाद स्थापित करने और चुनाव में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। बुधवार को नदेसर और कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों के साथ सिगरा, चौक, दारानगर, गायघाट, लहुराबीर, मलदहिया, दुर्गाकुंड, भेलूपुर, लंका और पांडेयपुर सहित कई इलाकों में शिक्षकों एवं मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क किया गया। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षक और स्नातक मतदाताओं के बीच भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी को विश्वास है कि वाराणसी का प्रबुद्ध वर्ग केदारनाथ सिंह और डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को समर्थन देकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएगा।

Varanasi MLC Election 2026 : जनसंपर्क अभियान में ये लोग रहे मौजूद

इस अभियान में सुधीर त्रिपाठी, संतोष सैनी, गौरव राठी, संजय मिश्रा, योगेश कुमार सिंह, सौरभ, जय विश्वकर्मा, प्रमोद राय, चंद्रकांत सिंह, विशाल रघुवंशी, कुंवर सिंह और अखिलेश यादव सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर जारी इस जनसंपर्क अभियान के जरिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं तक पहुंच बनाने तथा उनके समर्थन में मतदान की अपील कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *