Varanasi Mega Road Project : ₹25,000 करोड़ के मेगा रोड प्रोजेक्ट पर वाराणसी में जश्न, भाजपा और आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने पीएम मोदी का जताया आभार

Varanasi Mega Road Project : केंद्रीय कैबिनेट द्वारा वाराणसी के लिए ₹25,000 करोड़ के मेगा रोड प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ और विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने इसे विकसित काशी की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

Varanasi Mega Road Project : ₹25,000 करोड़ के मेगा रोड प्रोजेक्ट पर वाराणसी में जश्न, भाजपा और आयुष मंत्री ने पीएम मोदी का जताया आभार

Varanasi Mega Road Project : वाराणसी। केंद्र सरकार की कैबिनेट द्वारा वाराणसी के लिए लगभग ₹25,000 करोड़ की लागत वाले मेगा रोड प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद पूरे शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र कार्यालय, संसदीय जनसंपर्क कार्यालय तथा विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और मिठाई वितरण के साथ खुशी का इजहार किया। भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने इस परियोजना को “विकसित काशी” की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Varanasi Mega Road Project : विकसित काशी की दिशा में ऐतिहासिक फैसला

प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी लगातार आधुनिक विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट द्वारा 89 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड नेटवर्क, गंगा कॉरिडोर तथा वरुणा कॉरिडोर को मंजूरी देकर बाबा विश्वनाथ की नगरी को आधुनिक आधारभूत संरचना की सबसे बड़ी सौगात दी गई है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि काशी की धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक पहचान को और अधिक मजबूत करेगी। एयरपोर्ट से काशी विश्वनाथ धाम और नमो घाट तक बेहतर कनेक्टिविटी से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

Varanasi Mega Road Project : स्वास्थ्य और पर्यावरण को भी मिलेगा लाभ

डॉ. दयाशंकर मिश्र ने कहा कि यातायात सुगम होने से ट्रैफिक जाम और प्रदूषण में कमी आएगी, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग भी ‘स्वस्थ काशी-स्वस्थ यूपी’ अभियान के तहत विकास कार्यों से जुड़े क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा। उन्होंने कहा कि “परंपरा भी, प्रगति भी” की अवधारणा को साकार करते हुए काशी विश्वनाथ धाम की दिव्यता के साथ आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की भव्यता नई काशी की पहचान बनेगी।

Varanasi Mega Road Project : भाजपा कार्यालय में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया गया जश्न

केंद्रीय कैबिनेट के फैसले के बाद भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ उत्सव मनाया। मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि यह परियोजना काशी के विकास इतिहास का मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि 89 किलोमीटर के एलिवेटेड रोड नेटवर्क के निर्माण से वर्षों पुरानी ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि गंगा कॉरिडोर और वरुणा कॉरिडोर बनने से शहर के विभिन्न हिस्सों के बीच आवागमन तेज और आसान होगा। वहीं लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शहर तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी विकसित होने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

Varanasi Mega Road Project : पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

भाजपा नेताओं ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम, नमो घाट सहित प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंच पहले से अधिक आसान होगी। इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, जिसका सीधा लाभ स्थानीय व्यापार, होटल उद्योग, परिवहन और पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा। उन्होंने कहा कि विश्वनाथ धाम, नमो घाट, रोपवे, रिंग रोड जैसी परियोजनाओं के बाद यह मेगा रोड प्रोजेक्ट काशी के शहरी विकास को नई दिशा देगा।

Varanasi Mega Road Project : संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में भी मनाया गया उत्सव

कैंट विधानसभा के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहर को आधुनिक, सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत 89 किलोमीटर का एलिवेटेड रोड नेटवर्क, गंगा एवं वरुणा कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। साथ ही एयरपोर्ट से शहर तक तेज और निर्बाध कनेक्टिविटी विकसित होगी, जिससे काशी विश्वनाथ धाम, नमो घाट और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी।

Varanasi Mega Road Project : विकास के साथ बढ़ेगा रोजगार

भाजपा नेताओं ने कहा कि यह परियोजना केवल यातायात व्यवस्था को मजबूत नहीं करेगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगी। निर्माण कार्यों के दौरान प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि “विकसित भारत-विकसित काशी” के संकल्प को यह परियोजना नई मजबूती प्रदान करेगी और वाराणसी को वैश्विक स्तर पर आधुनिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक शहर के रूप में स्थापित करेगी।

Varanasi Mega Road Project : प्रमुख रूप से रहे उपस्थित

भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, डॉ. उत्तम ओझा, संतोष सोलापुरकर, सुरेंद्र पटेल, अनिल श्रीवास्तव, अमित राय, संजय सोनकर, अरविंद प्रधान, अश्वनी पांडे, राजेश श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह गौतम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सौरभ श्रीवास्तव, शिवशरण पाठक, डॉ. नंद जी पांडेय, नवरतन राठी, अभिषेक मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, जगन्नाथ ओझा, शिवांग दुबे सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *