Rashifal 5 December 2025: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल। करियर, धन, प्रेम, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में क्या बदलाव आएंगे? पढ़ें 5 दिसंबर 2025 का विस्तृत राशिफल। राशिफल। वाराणसी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य त्रिकालदर्शी डॉ एसबी पाठक के अनुसार 05 दिसम्बर 2025 शुक्रवार को सभी राशियों का राशिफल इस प्रकार है –आइए जानते हैं आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन और कौन सी राशि चमकाएगी अपनी किस्मत—
Rashifal 5 December 2025: जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Rashifal 5 December 2025: 5 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आ रहा है। करियर, धन, व्यापार, स्वास्थ्य और परिवार—आज ग्रहों की स्थिति आपके जीवन में कई सकारात्मक और कुछ सावधानी वाले संकेत दे रही है। आइए पढ़ते हैं मेष से मीन तक 12 राशियों का विस्तृत राशिफल–
♈ मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। घरेलू विवाद समाप्त होने के योग हैं। आप किसी यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं। घर या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोग पार्ट-टाइम वर्क के लिए समय निकाल पाएंगे।
भाग्यशाली अंक: 1
शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
♉ वृषभ राशि (Taurus)
परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलेगा। नौकरी या बिजनेस में अच्छी प्रगति होगी। जीवन स्तर सुधारने के लिए आज खरीदारी कर सकते हैं, पर खर्च पर नियंत्रण रखें। शाम को किसी खास मेहमान के आने की संभावना है।
भाग्यशाली अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

♊ मिथुन राशि (Gemini)
संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में तेजी आएगी और आर्थिक लाभ के संकेत हैं। लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से चल रही अनबन दूर होगी। शाम परिवार और बच्चों के साथ मस्ती में बीतेगी।
भाग्यशाली अंक: 5
शुभ रंग: हरा
उपाय: तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं।
♋ कर्क राशि (Cancer)
दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। भाइयों-बहनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। व्यवसाय में स्थान परिवर्तन लाभ देगा। छात्रों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
भाग्यशाली अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
♌ सिंह राशि (Leo)
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। धन लाभ के योग हैं और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। नया बिजनेस शुरू करने के लिए उत्तम दिन है।
भाग्यशाली अंक: 9
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
♍ कन्या राशि (Virgo)
दिन सामान्य रहेगा। काम के कारण भागदौड़ बढ़ेगी, लेकिन परिणाम अनुकूल मिलेंगे। माता से नाराज़गी मिल सकती है। सरकारी नौकरी वालों को प्रमोशन की संभावना है। शाम को विवादों से दूर रहें।
भाग्यशाली अंक: 4
शुभ रंग: हरा
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
♎ तुला राशि (Libra)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से अच्छा है। निवेश करने का सही समय है। व्यापार में लाभ होगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। कुछ नए शत्रु बन सकते हैं, लेकिन आप विजय प्राप्त करेंगे। शाम को धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे।
भाग्यशाली अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: माता लक्ष्मी को गुलाब का फूल चढ़ाएं।
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)
दिन मिश्रित परिणाम देगा। नकारात्मक विचार दूर रखें। बिजनेस में नई डील फायदेमंद होगी। विवाह संबंधी बाधा दूर होगी। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर खुलेंगे।
भाग्यशाली अंक: 8
शुभ रंग: लाल
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
♐ धनु राशि (Sagittarius)
लंबे समय से टाले गए काम पूरे होंगे। नए संपर्क आपको लाभ देंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। छात्रों को पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की थोड़ी चिंता रहेगी।
भाग्यशाली अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: केले के पेड़ को जल चढ़ाएं।
♑ मकर राशि (Capricorn)

दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। संपत्ति संबंधी मामलों में दस्तावेजों की जांच करें। नौकरी में तनाव संभव है। ससुराल पक्ष से संपत्ति लाभ हो सकता है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न होगा।
भाग्यशाली अंक: 10
शुभ रंग: नीला
उपाय: शनि मंदिर में तेल का दान करें।
♒ कुंभ राशि (Aquarius)
सरकारी कार्य सफल होंगे, पर नकदी की कमी रह सकती है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। शाम को माता-पिता के साथ मंदिर दर्शन करेंगे।
भाग्यशाली अंक: 11
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: गरीबों को काला कपड़ा दान करें।
♓ मीन राशि (Pisces)
माता-पिता के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। उधार देने से बचें। स्वास्थ्य में हल्की मौसमी समस्या हो सकती है। नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता मिलेगी। शाम को देव दर्शन करेंगे।
भाग्यशाली अंक: 12
शुभ रंग: पीला
उपाय: विष्णु