Ramesh Singh Kashi 71 Seats : 2027 में काशी की सभी 71 सीटों पर कमल खिलाने का लक्ष्य: रमेश सिंह

Ramesh Singh Kashi 71 Seats : 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा काशी क्षेत्र के प्रभारी रमेश सिंह ने वाराणसी में तीन संगठनात्मक बैठकें कीं। उन्होंने काशी क्षेत्र की सभी 71 विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने का लक्ष्य तय करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बूथ स्तर तक सक्रिय होने का आह्वान किया।

Ramesh Singh Kashi 71 Seats : वाराणसी, 11 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र के नवनियुक्त प्रभारी रमेश सिंह ने अपने प्रथम काशी प्रवास के दौरान मंगलवार को सर्किट हाउस में तीन महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें कीं। बैठकों में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, 16 संगठनात्मक जिलों की स्थिति की समीक्षा तथा तिरंगा यात्रा को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। रमेश सिंह ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से काशी क्षेत्र की सभी 71 विधानसभा सीटों पर पार्टी की विजय के लक्ष्य के साथ एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

Ramesh Singh Kashi 71 Seats : बैठकों में काशी क्षेत्र के सभी 16 संगठनात्मक जिलों के सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, प्रदेश एवं क्षेत्र पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी तथा जिला, महानगर और तिरंगा यात्रा व्यवस्था टोली के पदाधिकारी क्रमवार शामिल हुए। क्षेत्र प्रभारी ने संगठन की मजबूती के लिए आपसी समन्वय, टीम भावना और बूथ स्तर तक सक्रियता को सबसे महत्वपूर्ण बताया।

Ramesh Singh Kashi 71 Seats : एक लय और एक स्वर में करना होगा काम

नवनियुक्त काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि चुनाव के समय देश और दुनिया की निगाहें काशी क्षेत्र पर रहती हैं। काशी के कार्यकर्ता कर्मठ, परिश्रमी और संगठन के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एक लय, एक स्वर और एक वातावरण में काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य काशी क्षेत्र की सभी 71 विधानसभा सीटों पर कमल खिलाना है। इसके लिए संगठन को अभी से पूरी ताकत के साथ सक्रिय करते हुए बूथ स्तर तक पहुंचना होगा।

Ramesh Singh Kashi 71 Seats : काशी के कण-कण में शंकर : रमेश सिंह

अपने प्रथम काशी प्रवास के दौरान हुए स्वागत से अभिभूत रमेश सिंह ने काशी से अपने पुराने जुड़ाव को याद किया। उन्होंने कहा कि जब वह छोटे थे और काशी आते थे तो लोग कहते थे कि काशी के कण-कण में शंकर हैं। आज काशी के कार्यकर्ता भी उसी भावना, श्रद्धा और समर्पण के साथ संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी के सांसद हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व और कार्यकुशलता का परिणाम है कि भारत का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ा है और देश का परचम विश्वभर में लहरा रहा है।

Ramesh Singh Kashi 71 Seats : टिकट की दौड़ में मतभेद नहीं, पार्टी की जीत सर्वोपरि

रमेश सिंह ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के दौरान व्यक्तिगत आकांक्षाओं और संगठन के हित के बीच संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ने की इच्छा रखना स्वाभाविक है और पार्टी के कार्यकर्ताओं को टिकट मांगने का अधिकार भी है। लेकिन पार्टी नेतृत्व जिस व्यक्ति को कमल का निशान देकर उम्मीदवार बनाए, उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को अपने गिले-शिकवे भुलाकर पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चुनाव किसी व्यक्ति विशेष की जीत का अभियान नहीं है, बल्कि संगठन और विचारधारा की विजय का अभियान है। इसलिए टिकट को लेकर किसी भी तरह के मतभेद को संगठन की मजबूती के रास्ते में नहीं आने देना चाहिए।

Ramesh Singh Kashi 71 Seats : त्याग और तपस्या से खड़ी हुई भाजपा

क्षेत्र प्रभारी ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के योगदान को याद करते हुए कहा कि पार्टी आज जिस मुकाम पर पहुंची है, उसके पीछे वर्षों का संघर्ष, त्याग और तपस्या है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी और कल्याण सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि इन नेताओं ने गांवों, खेत-खलिहानों और समाज के बीच जाकर संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर काम किया।

उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए जिलाध्यक्षों के साथ बेहतर समन्वय जरूरी है। सभी पदाधिकारियों को टीम भावना के साथ काम करते हुए संगठन के विस्तार और मजबूती पर ध्यान देना होगा।

Ramesh Singh Kashi 71 Seats : 16 संगठनात्मक जिलों की समीक्षा

सर्किट हाउस में हुई बैठकों में काशी क्षेत्र के सभी 16 संगठनात्मक जिलों की गतिविधियों की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी चुनाव की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका के संबंध में जानकारी ली गई। बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को लगातार संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा जिला, महानगर और तिरंगा यात्रा व्यवस्था टोली के पदाधिकारियों के साथ भी अलग-अलग बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। तिरंगा यात्रा को प्रभावी और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिम्मेदारियों और समन्वय को लेकर भी चर्चा हुई।

Ramesh Singh Kashi 71 Seats : तीन बैठकों में संगठन को मजबूत करने पर जोर

सर्किट हाउस में आयोजित तीनों बैठकों का मुख्य केंद्र संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां रहीं। क्षेत्र प्रभारी ने पदाधिकारियों से जमीनी स्तर की जानकारी ली और संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता एवं स्वागत उद्बोधन काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने किया। संचालन क्षेत्र महामंत्री संतोष पटेल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी शंकर गिरी ने किया।

Ramesh Singh Kashi 71 Seats : ये पदाधिकारी रहे मंचासीन

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह, काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं किसान मोर्चा प्रभारी शंकर गिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, प्रदेश मंत्री राकेश बिंद, राज्य मंत्री संजीव गौड़ और क्षेत्र महामंत्री संतोष पटेल मंचासीन रहे।

Ramesh Singh Kashi 71 Seats : इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

बैठक में जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, रमेश जायसवाल, रत्नाकर मिश्रा एवं कैलाश आचार्य, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय एवं विनित सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, अमरनाथ यादव, अवधेश गुप्ता, राकेश शर्मा, डॉ. सुदामा पटेल, राजेश राजभर, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर, अनिल श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, श्रीप्रकाश शुक्ला, नम्रता चौरसिया, शैलेन्द्र मिश्रा, जय सिंह पाल, शैलेंद्र मौर्या, अश्विनी पटेल, अजीत रावत, संजय सोनकर, पीयूष वर्धन सिंह, मधुकर चित्रांश, चंद्रशेखर उपाध्याय, रानिका जायसवाल, अपराजिता सोनकर, सुनीता सिंह सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *