PM Narendra Modi 4399 Days Record : प्रधानमंत्री मोदी के 4399 दिनों के ऐतिहासिक कार्यकाल पर संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में हवन-पूजन, सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान

PM Narendra Modi 4399 Days Record : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिनों के ऐतिहासिक कार्यकाल पूर्ण होने पर वाराणसी स्थित संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में विशेष हवन-पूजन एवं सफाई कर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।

PM Narendra Modi 4399 Days Record : प्रधानमंत्री मोदी के 4399 दिनों के ऐतिहासिक कार्यकाल पर संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में हवन-पूजन, सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान

PM Narendra Modi 4399 Days Record : वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 4399 दिनों के ऐतिहासिक एवं रिकॉर्ड कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को वाराणसी स्थित संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में विशेष हवन-पूजन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्र की निरंतर उन्नति, विकास और समृद्धि के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत हवन-पूजन किया गया।

PM Narendra Modi 4399 Days Record : कार्यक्रम का आयोजन सायं 5 बजे संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में हुआ, जिसका नेतृत्व कार्यालय प्रभारी श्री शिवशरण पाठक ने किया। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नंद जी पाण्डेय यजमान के रूप में उपस्थित रहे। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की सामूहिक प्रतिज्ञा भी ली।

PM Narendra Modi 4399 Days Record : इस अवसर पर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में योगदान देने वाले सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता कर्मी समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और स्वच्छ भारत के निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

PM Narendra Modi 4399 Days Record : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए व्यापक परिवर्तन और विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी अलग और मजबूत पहचान स्थापित की है। आधारभूत संरचना के विस्तार, डिजिटल इंडिया अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, गरीब कल्याण योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, नई शिक्षा नीति तथा विभिन्न जनहितकारी योजनाओं ने देश के विकास को नई दिशा प्रदान की है।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काशी को अभूतपूर्व विकास कार्यों की सौगात मिली है। 

PM Narendra Modi 4399 Days Record : काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर सहित अनेक परियोजनाओं ने वाराणसी की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी नागरिकों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

PM Narendra Modi 4399 Days Record : कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए देश के विकास और जनकल्याण के लिए अपने योगदान का संकल्प लिया।

PM Narendra Modi 4399 Days Record : इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. नंद जी पांडेय, निर्मला पटेल, शिवांग दुबे, विनीत सिंह, रविंद्र सिंह, अशोक मिश्रा, जगन्नाथ ओझा, अजय प्रताप सिंह, विनोद राजभर, गौरव पांडेय, कपिल त्रिपाठी, शुष्मिता सेठ, सीमा यादव, पवन शर्मा, सुमित मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, विजय वर्मा, राधेश्याम, अनूप यादव, शशि सोनकर, स्वास्तिक श्रीवास्तव एवं रवि पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक तथा क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *