Dayashankar Mishra Dayalu EV Car : पीएम मोदी की ईंधन बचत अपील पर आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने अपनाई EV कार

Dayashankar Mishra Dayalu EV Car : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और ग्रीन इंडिया अपील के तहत यूपी के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने इलेक्ट्रिक वाहन अपनाया। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत की दिशा में बड़ा कदम बताया।

Dayashankar Mishra Dayalu EV Car : वाराणसी, 13 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर की गई अपील अब जनप्रतिनिधियों और सरकार के स्तर पर व्यवहारिक रूप से दिखाई देने लगी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सिंगल कार का उपयोग शुरू कर एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है। इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘ग्रीन गवर्नेंस’ मॉडल को जमीनी स्तर पर लागू करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Dayashankar Mishra Dayalu EV Car : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार “ग्रीन इंडिया”, ऊर्जा संरक्षण और स्वदेशी संसाधनों के अधिकतम उपयोग को बढ़ावा देने की बात करते रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेश में ईंधन बचत, सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई अहम निर्देश जारी किए हैं। सरकार की ओर से मुख्यमंत्री और मंत्रियों के काफिलों में 50 प्रतिशत तक कटौती करने तथा अनावश्यक वाहनों के उपयोग को सीमित करने की पहल की गई है।

Dayashankar Mishra Dayalu EV Car : इसी नीति के अनुरूप आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने इलेक्ट्रिक वाहन अपनाते हुए कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण केवल सरकारी नीति नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल जैसे पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता कम करना समय की मांग है और इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग इस दिशा में प्रभावी कदम साबित हो सकता है।

Dayashankar Mishra Dayalu EV Car : डॉ. दयालु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “ग्रीन इंडिया” विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पर्यावरण हितैषी सोच से प्रेरित होकर उन्होंने EV कार का उपयोग शुरू किया है। उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि स्वयं पर्यावरण संरक्षण के लिए पहल करेंगे, तभी समाज में व्यापक जागरूकता पैदा होगी और यह अभियान जनआंदोलन का रूप ले सकेगा।

Dayashankar Mishra Dayalu EV Car : उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में वे अपने व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन में अन्य पर्यावरण अनुकूल उपायों को भी अपनाएंगे, जिससे समाज में ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के प्रति सकारात्मक संदेश जाए।

Dayashankar Mishra Dayalu EV Car : वाराणसी में जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार आयुष मंत्री ने प्रदेशवासियों और खासकर काशीवासियों से अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने और ईंधन बचत के उपायों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है।

Dayashankar Mishra Dayalu EV Car : सरकार की यह पहल ऐसे समय में सामने आई है जब देशभर में बढ़ते प्रदूषण, ईंधन की बढ़ती कीमतों और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों को भविष्य की आवश्यकता माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सरकारी स्तर पर इस प्रकार की पहल लगातार जारी रही तो आम लोगों में भी EV वाहनों के प्रति विश्वास और जागरूकता तेजी से बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *