Nepal Flood : नेपाल बाढ़ पर PM मोदी ने बालेन शाह से की बात, हर संभव सहायता का भरोसा

Nepal Flood : नेपाल में भीषण बाढ़ से 16 लोगों की मौत और करीब 400 लोगों के लापता होने की खबर है। PM मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से फोन पर बात कर हर संभव मानवीय और राहत सहायता का भरोसा दिया।

Nepal Flood : हर संभव सहायता का भरोसा: नेपाल में बाढ़ की तबाही पर PM मोदी ने प्रधानमंत्री बालेन शाह से की बात

Nepal Flood : नई दिल्ली/काठमांडू। नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। तिब्बत सीमा से सटे रसुवा जिले में बुधवार सुबह भोटे कोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 400 लोगों के लापता होने की खबर है। लापता लोगों में बड़ी संख्या भारतीय नागरिकों की भी बताई जा रही है।

Nepal Flood : इस प्राकृतिक आपदा के बीच भारत ने नेपाल की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से फोन पर बातचीत कर आपदा में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने नेपाल को हर संभव मानवीय और राहत सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

Nepal Flood : पीएम मोदी ने जताई संवेदना

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में भारत के लोग नेपाल के अपने भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। भारत की ओर से संबंधित टीमें नेपाल के अधिकारियों के साथ समन्वय कर राहत और बचाव कार्यों में सहयोग कर रही हैं। प्रधानमंत्री की बालेन शाह से बातचीत को दोनों देशों के बीच आपदा के समय सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Nepal Flood : रसुवा में बाढ़ से भारी तबाही

नेपाल के तिब्बत सीमा से लगे रसुवा जिले में बुधवार सुबह करीब नौ बजे भोटे कोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। देखते ही देखते नदी का पानी आसपास के रिहायशी इलाकों में घुस गया। बाढ़ की तेज धारा में घर, वाहन और अन्य ढांचे बहने की खबर है।

Nepal Flood : बाढ़ से करीब एक दर्जन हाइड्रोपावर परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। कई स्थानों पर सड़क और संपर्क मार्ग प्रभावित हुए हैं, जिससे बचाव एवं राहत कार्यों में भी मुश्किलें आ रही हैं।

करीब 400 लोग लापता, भारतीय नागरिक भी शामिल

बाढ़ के बाद करीब 400 लोगों के लापता होने की सूचना है। इनमें 100 से अधिक भारतीय नागरिकों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। प्रभावित भारतीयों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने के लिए नेपाल स्थित भारतीय दूतावास लगातार नेपाल सरकार के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है। भारतीय अधिकारियों की ओर से प्रभावित इलाकों में फंसे भारतीय नागरिकों की जानकारी जुटाने और उन्हें राहत पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Nepal Flood : भारतीय दूतावास ने जारी किए इमरजेंसी नंबर

नेपाल में भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए भारतीय दूतावास ने आपातकालीन नंबर जारी किए हैं। प्रभावित भारतीय नागरिक या उनके परिजन मदद और जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

+977 985 131 6807

+977 970 910 7500

इन दोनों नंबरों पर WhatsApp के जरिए भी संपर्क किया जा सकता है।

Nepal Flood : बिहार और यूपी में भी अलर्ट

नेपाल में आई भीषण बाढ़ को देखते हुए भारत के सीमावर्ती इलाकों में भी प्रशासन को सतर्क किया गया है। बिहार और उत्तर प्रदेश के नेपाल सीमा से लगे जिलों में संभावित असर को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक तैयारियों को लेकर चर्चा की। नेपाल से आने वाली नदियों के जलस्तर और सीमावर्ती क्षेत्रों की स्थिति पर प्रशासन नजर बनाए हुए है।

Nepal Flood : राहत और बचाव अभियान पर नजर

नेपाल में बाढ़ के बाद बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने, लापता लोगों की तलाश करने और प्रभावित परिवारों तक जरूरी सहायता पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। भारत भी नेपाल सरकार के साथ लगातार संपर्क में है। भारतीय अधिकारियों का मुख्य फोकस प्रभावित भारतीय नागरिकों की पहचान, उन्हें सुरक्षित निकालने और जरूरत के अनुसार राहत सहायता उपलब्ध कराने पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *