Nitin Nabin Kashi Vishwanath Temple Visit : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के पुनर्विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी।
Nitin Nabin Kashi Vishwanath Temple Visit : काशी विश्वनाथ मंदिर में नितिन नबीन ने किए दर्शन-पूजन, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को दी बधाई
Nitin Nabin Kashi Vishwanath Temple Visit : वाराणसी में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बाबा विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद, बोले- काशी आना हमारी गहरी परंपरा का हिस्सा
Nitin Nabin Kashi Vishwanath Temple Visit : वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुवार को वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और देश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक काशी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल रहा।
Nitin Nabin Kashi Vishwanath Temple Visit : दर्शन-पूजन के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि काशी आने वाला प्रत्येक व्यक्ति श्रद्धा के साथ बाबा विश्वनाथ के समक्ष नतमस्तक होता है। बिहार से होने के नाते काशी आना उनके लिए एक गहरी परंपरा का हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले भी कई बार काशी आने और बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने का अवसर मिला है। बाबा के दर्शन करना उनके सभी भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है।
Nitin Nabin Kashi Vishwanath Temple Visit : नितिन नबीन ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में दोबारा आने का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के पुनर्विकास और मंदिर परिसर के भव्य स्वरूप की सराहना करते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी।
Nitin Nabin Kashi Vishwanath Temple Visit : भाजपा के कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
राष्ट्रीय अध्यक्ष के दर्शन-पूजन के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित पार्टी और सरकार के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इनमें कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी और जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Nitin Nabin Kashi Vishwanath Temple Visit : इसके अलावा भाजपा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह और टी. राम, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दूबे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नवरतन राठी, क्षेत्र सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, प्रियांशु तिवारी और संदीप केशरी सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।
Nitin Nabin Kashi Vishwanath Temple Visit : नितिन नबीन का काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के काशी प्रवास का प्रमुख धार्मिक कार्यक्रम रहा। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करने के साथ ही काशी विश्वनाथ धाम के विकास और उसके भव्य स्वरूप के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की सराहना की।