Narendra Modi Varanasi Visit 2026 : 27 अप्रैल को काशी दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, 3000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

Narendra Modi Varanasi Visit 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को वाराणसी दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरान 3000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास संभव है। जानें पूरी खबर।

Narendra Modi Varanasi Visit 2026 : Narendra Modi एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र Varanasi के दौरे पर आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री 27 अप्रैल की देर शाम काशी पहुंच सकते हैं और 28 अप्रैल को कई अहम विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने की भी संभावना है।

Narendra Modi Varanasi Visit 2026 : प्रशासनिक तैयारियां तेज

प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की टीम ने हाल ही में वाराणसी के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। सूत्रों के मुताबिक यह समीक्षा बैठक अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है, जिसमें खासतौर पर सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं पर फोकस किया जा रहा है।

Narendra Modi Varanasi Visit 2026 : 3000 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं

इस दौरे के दौरान करीब 3000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास संभव माना जा रहा है। वर्तमान में काशी में लगभग 17,862 करोड़ रुपये की 127 परियोजनाएं प्रगति पर हैं, जिनमें से कई पूरी होने के करीब हैं।

Narendra Modi Varanasi Visit 2026 : संभावित लोकार्पण परियोजनाएं

कज्जाकपुरा रेलवे ओवर ब्रिज (ROB)
कादीपुर ROB
चंद्रावती क्षेत्र के विकास कार्य
यूपी कॉलेज में एस्ट्रो टर्फ
भगवानपुर में 55 MLD क्षमता का STP
पांडेयपुर-आजमगढ़ रोड चौड़ीकरण
Banaras Hindu University (BHU) में क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU)
रामनगर में वृद्धाश्रम

Narendra Modi Varanasi Visit 2026 : संभावित शिलान्यास परियोजनाएं

नगर निगम का नया भवन (लगभग 97 करोड़)
लोहता में 60 MLD STP (274.31 करोड़)
18 वार्डों में सीवर व पेयजल योजना (259 करोड़)
1800 करोड़ की लागत से राजघाट पुल व रेलवे लाइन
कबीरचौरा में मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल

Narendra Modi Varanasi Visit 2026 : राजनीतिक संदेश की भी संभावना

यह भी माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा सिर्फ विकास परियोजनाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यहां से देश और खासतौर पर पश्चिम बंगाल को लेकर राजनीतिक संदेश भी दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *