Modi Political Journey 25 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक सफर के 25 वर्ष पूरे होने पर 7 अक्टूबर को काशी में सेवा संकल्प अभियान का समापन होगा. 800 लोग बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे, जबकि जगतपुर में नितिन नबीन की जनसभा में 50 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य है.
Modi Political Journey 25 Years: 7 अक्टूबर को काशी में सेवा संकल्प अभियान का समापन, 800 लोग करेंगे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक
Modi Political Journey 25 Years: वाराणसी, 6 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के समापन को लेकर काशी में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने मंगलवार को गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर 7 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी.
Modi Political Journey 25 Years: अशोक चौरसिया ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में राजनीतिक नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाली थी. इसके बाद उन्होंने करीब 13 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री और लगभग 12 वर्ष देश के प्रधानमंत्री के रूप में राजनीतिक नेतृत्व किया. भाजपा की ओर से उनके इसी 25 वर्ष के राजनीतिक सफर को सेवा और जनसरोकारों से जोड़ते हुए सेवा संकल्प अभियान के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर काशी के लिए भी विशेष दिन होगा. वडनगर से काशी तक निकाली गई बाइक सेवा यात्रा के समापन के साथ बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा और इसके बाद जगतपुर इंटर कॉलेज में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की जनसभा आयोजित होगी.
Modi Political Journey 25 Years: वडनगर से काशी पहुंची बाइक सेवा यात्रा
अशोक चौरसिया ने बताया कि वडनगर से काशी तक निकली बाइक सेवा यात्रा को केवल राजनीतिक यात्रा के रूप में नहीं देखा गया. यात्रा के दौरान जिन राज्यों, जिलों और स्थानों पर बाइक सेवा यात्रियों का पड़ाव हुआ, वहां सेवा और समाजहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. यात्रियों ने विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, रक्तदान और अन्य जनसेवा के कार्यों में सहभागिता की. भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष के मुताबिक यात्रा का उद्देश्य सेवा के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ना और सेवा भावना को आगे बढ़ाना रहा.
Modi Political Journey 25 Years: 800 लोगों का जत्था करेगा बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक
7 अक्टूबर की सुबह बाइक सेवा यात्रा से जुड़े सभी यात्री करीब 9 बजे संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर पहुंचेंगे. यहां सभागार में बाइक यात्रियों का स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा. इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. बाइक यात्रियों का तिलक, अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और पटका पहनाकर स्वागत किया जाएगा. इसके बाद सुबह करीब 10 से 11 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव उद्बोधन को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सुना जाएगा.
Modi Political Journey 25 Years: कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बाइक यात्री बसों से मैदागिन पहुंचेंगे. यहां से सभी पैदल काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे.
Modi Political Journey 25 Years: 22 कलश और 51 महिलाएं रहेंगी यात्रा में शामिल
मैदागिन से बाबा विश्वनाथ मंदिर तक निकलने वाली पैदल यात्रा में विशेष आकर्षण 22 कलश होंगे. यात्रा में आगे वडनगर की नदियों के जल से भरे 11 कलश और गंगाजल के 11 कलश, यानी कुल 22 कलश रखे जाएंगे.
इन कलशों के साथ 51 महिलाएं भी पैदल चलेंगी. उनके अलावा भाजपा के संगठन पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विधायक, मंत्री, एमएलसी, कार्यकर्ता और बाइक सेवा यात्री शामिल होंगे. इस पूरे जत्थे में करीब 800 लोगों के शामिल होने की बात कही गई है. सभी लोग काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार से प्रवेश करेंगे. मंदिर में करीब एक घंटे तक पूजन-अनुष्ठान और बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा. पूजन के बाद सभी लोग पैदल मैदागिन लौटेंगे. इसके बाद बसों से गोकुल धाम रिसॉर्ट पहुंचेंगे, जहां दोपहर का भोजन होगा.
Modi Political Journey 25 Years: दोपहर 2:30 बजे जगतपुर में नितिन नबीन की जनसभा
सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों की अगली कड़ी में जगतपुर इंटर कॉलेज में दोपहर 2:30 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की जनसभा होगी. भाजपा ने इस जनसभा में करीब 50 हजार लोगों की सहभागिता का लक्ष्य रखा है. अशोक चौरसिया ने बताया कि नितिन नबीन की काशी में यह पहली जनसभा होगी. सभा को लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. विभिन्न स्थानों पर भाजपा के झंडे और होर्डिंग लगाए जा रहे हैं. पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव, गली, चट्टी-चौराहे तक पहुंचकर लोगों को जनसभा में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं.
Modi Political Journey 25 Years: योगी आदित्यनाथ, हिमंत बिस्वा सरमा और पंकज चौधरी भी रहेंगे मौजूद
जगतपुर इंटर कॉलेज में होने वाली जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के मौजूद रहने की जानकारी पत्रकार वार्ता में दी गई.
भाजपा की तैयारी है कि जनसभा के जरिए सेवा संकल्प अभियान के समापन कार्यक्रम को बड़े जनसमूह के साथ संपन्न किया जाए. इसके लिए संगठन स्तर पर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं.
Modi Political Journey 25 Years: 8 अक्टूबर को अयोध्या रवाना होंगे बाइक यात्री
सेवा संकल्प बाइक यात्रा का अगला पड़ाव अयोध्या होगा. कार्यक्रम के अनुसार 8 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे सभी बाइक यात्री काशी से अयोध्या के लिए रवाना होंगे. अयोध्या पहुंचने के बाद यात्रा आगे दिल्ली की ओर जाएगी और वहां से यात्री अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे.
Modi Political Journey 25 Years: पत्रकार वार्ता में भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद
गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी, मधुकर चित्रांश, संतोष सोलापुरकर और शैलेन्द्र मिश्रा समेत संगठन के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे. अशोक चौरसिया ने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से सेवा, समाज और संगठन की सहभागिता को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया गया है. 7 अक्टूबर को काशी में बाइक यात्रा के समापन, बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक और जगतपुर की जनसभा के साथ अभियान का प्रमुख कार्यक्रम संपन्न होगा.