MGKVP Wrestling Team Selection : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कुश्ती महिला-पुरुष टीम का चयन 6 अक्टूबर को होगा। विधि में पीएचडी शोध प्रवेश के लिए शोध प्रस्ताव प्रस्तुतीकरण 12 और 13 अक्टूबर को आयोजित होगा।
MGKVP Wrestling Team Selection : काशी विद्यापीठ – कुश्ती टीम का चयन 6 अक्टूबर को, महिला-पुरुष खिलाड़ियों को दस्तावेजों के साथ होना होगा उपस्थित
MGKVP Wrestling Team Selection : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय की कुश्ती (महिला एवं पुरुष) टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से कुश्ती टीम के चयन के लिए 6 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया विश्वविद्यालय परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित होगी।
MGKVP Wrestling Team Selection : विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ. ऊर्जस्विता सिंह ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विश्वविद्यालय परिसर के साथ-साथ एनटीपीसी, गंगापुर परिसर और भैरव तालाब परिसर के खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर सकेंगे। चयनित खिलाड़ियों को संस्थागत छात्र अंतर्महाविद्यालयीय प्रतियोगिता 2026-27 में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
MGKVP Wrestling Team Selection : इन दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा
कुश्ती टीम के चयन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को निर्धारित दस्तावेजों के साथ क्रीड़ा परिषद में उपस्थित होना होगा। खिलाड़ियों को इलिजिबिलिटी प्रोफार्मा, हाईस्कूल की अंकतालिका एवं प्रमाणपत्र, इंटरमीडिएट की अंकतालिका एवं प्रमाणपत्र, अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र, फीस रसीद, आधार कार्ड और अपार आईडी की छायाप्रति साथ लानी होगी। इसके अलावा चार पासपोर्ट साइज फोटो भी उपलब्ध कराना होगा। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद ने खिलाड़ियों से चयन प्रक्रिया में निर्धारित समय पर पहुंचने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने को कहा है। कुश्ती टीम के चयन से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक प्रक्रिया के लिए खिलाड़ी क्रीड़ा परिषद में कुश्ती के प्रभारी डॉ. राधेश्याम राय से संपर्क कर सकते हैं।
MGKVP Wrestling Team Selection : काशी विद्यापीठ : विधि में पीएचडी शोध प्रवेश के लिए प्रस्ताव प्रस्तुतीकरण 12 और 13 अक्टूबर को
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विधि संकाय में सत्र 2024-25 के पीएचडी (विधि) शोध प्रवेश की प्रक्रिया के दूसरे चरण के तहत शोध प्रस्ताव प्रस्तुतीकरण आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की द्वितीय चरण की परीक्षा एवं शोध प्रस्ताव प्रस्तुतीकरण 12 और 13 अक्टूबर को होगा। विधि विभाग के विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए उनकी पात्रता के आधार पर अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। 12 अक्टूबर को जेआरएफ, नेट एवं पीएचडी क्वालिफाइड (यूजीसी की पीएचडी ओनली) अभ्यर्थियों का शोध प्रस्ताव प्रस्तुतीकरण होगा। वहीं 13 अक्टूबर को विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित आरईटी परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के शोध प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएंगे।
MGKVP Wrestling Team Selection : 11 बजे विधि विभाग में उपस्थित होना होगा
प्रो. रंजन कुमार के अनुसार सभी संबंधित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि को पूर्वाह्न 11 बजे विधि विभाग में उपस्थित होना होगा। शोध प्रस्ताव प्रस्तुतीकरण के लिए अभ्यर्थियों को अपने शोध प्रस्ताव की हार्ड कॉपी की पांच प्रतियां साथ लानी होंगी। इसके साथ ही शोध प्रस्ताव की सॉफ्ट कॉपी पीपीटी के रूप में भी उपलब्ध करानी होगी। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उनकी एक छायाप्रति भी लेकर उपस्थित होना होगा। विश्वविद्यालय की ओर से अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित तिथि, समय और आवश्यक दस्तावेजों के साथ शोध प्रस्ताव प्रस्तुतीकरण की प्रक्रिया में शामिल हों।