MGKVP UG Counselling 2026 : काशी विद्यापीठ में स्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की काउन्सिलिंग 30 जुलाई से, जानें पूरा शेड्यूल

MGKVP UG Counselling 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने बीए, बीकॉम, बीसीए सहित आठ स्नातक पाठ्यक्रमों की काउन्सिलिंग 30 जुलाई से 1 अगस्त तथा डिप्लोमा व पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की काउन्सिलिंग 1 से 8 अगस्त तक आयोजित करने का कार्यक्रम जारी किया।

MGKVP UG Counselling 2026 : काशी विद्यापीठ में स्नातक व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की काउन्सिलिंग का नया कार्यक्रम जारी, 30 जुलाई से शुरू होगी प्रक्रिया

MGKVP UG Counselling 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने स्नातक, डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा एवं पी.जी. डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अगली काउन्सिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों की काउन्सिलिंग 30 जुलाई से 01 अगस्त तक आयोजित की जाएगी, जबकि डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा एवं पी.जी. डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की काउन्सिलिंग 01 अगस्त से 08 अगस्त तक चलेगी।

MGKVP UG Counselling 2026 : कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि 30 जुलाई को बी.ए. तथा बी.म्यूज. की पेड सीटों की काउन्सिलिंग होगी। 31 जुलाई को बी.एफ.ए. पेड सीट, बी.एस-सी. (बायो) की तृतीय काउन्सिलिंग तथा बी.सी.ए., बी.ए. एल.एल-बी. और बी.बी.ए. की द्वितीय काउन्सिलिंग आयोजित की जाएगी। 

MGKVP UG Counselling 2026 : वहीं 01 अगस्त को बी.कॉम. की द्वितीय काउन्सिलिंग निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा एवं पी.जी. डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों की काउन्सिलिंग 01 से 08 अगस्त तक विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगी। काउन्सिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक मूल प्रमाण-पत्र एवं उनकी प्रतियां साथ लानी होंगी।

MGKVP UG Counselling 2026 : कुलसचिव ने स्पष्ट किया कि काउन्सिलिंग के बाद चयनित अभ्यर्थियों को तत्काल काउन्सिलिंग स्थल पर स्थापित काउंटर पर ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान Paytm, Google Pay, UPI, डेबिट कार्ड सहित अन्य डिजिटल माध्यमों से किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर शुल्क जमा नहीं करता है तो उसका प्रवेश स्वतः निरस्त माना जाएगा तथा उसे दोबारा अवसर नहीं दिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को समय पर सभी औपचारिकताएं पूरी करने की सलाह दी गई है।

MGKVP UG Counselling 2026 : विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि काउन्सिलिंग से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम एवं आवश्यक दिशा-निर्देश महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे काउन्सिलिंग में शामिल होने से पूर्व वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना का अध्ययन अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *