Mgkv Teacher’s Day : काशी विद्यापीठ में शिक्षक दिवस पर प्रतिभा सम्मान समारोह, 8 विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Mgkv Teacher’s Day : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शिक्षा शास्त्र विभाग में शिक्षक दिवस पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। यूजीसी नेट जेआरएफ जून 2026 उत्तीर्ण आठ विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

Mgkv Teacher’s Day : शिक्षक की एक बात बदल सकती है पूरे जीवन की दिशा : डॉ. अम्बरीश राय

Mgkv Teacher’s Day : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शिक्षा शास्त्र विभाग की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा जून 2026 में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया।

Mgkv Teacher’s Day : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलानुशासक डॉ. अम्बरीश राय ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक विद्यार्थी के भीतर उस क्षमता को पहचान सकता है, जिसे वह स्वयं नहीं देख पाता। उन्होंने कहा कि कई बार शिक्षक की कही गई एक बात हमारे पूरे जीवन की दिशा बदल देती है। इसलिए जब कोई शिक्षक विद्यार्थी को सुधारता है, रोकता है या उसकी गलती बताता है, तो उसे आलोचना के रूप में नहीं, बल्कि मार्गदर्शन के रूप में लेना चाहिए। डॉ. राय ने कहा कि शिक्षक केवल विषय का ज्ञान देने तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उनके भविष्य की दिशा तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिक्षक का अनुशासन और सुझाव विद्यार्थी को बेहतर बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं।

Mgkv Teacher’s Day : विभागाध्यक्ष प्रो. रमाकान्त सिंह ने कहा कि जब कोई विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त करता है, समाज में सम्मान हासिल करता है और अच्छे कार्यों के माध्यम से अपनी पहचान बनाता है, तो शिक्षक को उससे कहीं अधिक खुशी मिलती है, जितनी किसी पुरस्कार से मिल सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी उपलब्धियों को आगे की यात्रा की शुरुआत मानते हुए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।

Mgkv Teacher’s Day : आठ विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

समारोह में जून 2026 में आयोजित यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में बादल सिंह, जीवन ज्योति, आकांक्षा शर्मा, विवेक चौबे, भानु प्रताप यादव, मयूरी सोनकर, अनामिका पाठक और तनु बाजपेई शामिल रहे। शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में भी उत्साह का माहौल रहा। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान विभाग की ओर से उनकी मेहनत और उपलब्धि को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना गया।

Mgkv Teacher’s Day : समारोह में डॉ. राखी देब, डॉ. ध्यानेंद्र मिश्रा, डॉ. राजेंद्र यादव, डॉ. वीणा वादिनि, डॉ. ज्योत्सना राय, डॉ. पवन कुमार सिंह, डॉ. विनय सिंह और शिखा राय सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच गुरु-शिष्य संबंधों की महत्ता तथा शिक्षा के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण पर भी जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *