MGKVP Social Work Department : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में समाज कार्य विभाग का 80वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा हुई।
MGKVP Social Work Department : समाज कार्य विभाग का 80वां स्थापना दिवस मनाया गया
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को प्रो. राजाराम शास्त्री सभागार में विभाग का 80वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सरोकारों, महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति, बाल कल्याण, वृद्ध सेवा, दिव्यांगजन कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
MGKVP Social Work Department : समारोह के मुख्य अतिथि कैंट विधानसभा के विधायक
सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि सामाजिक समस्याओं का समाधान केवल सरकार के प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए सरकार और समाज को मिलकर सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि समाज कार्य से जुड़े विद्यार्थियों और संस्थाओं की जिम्मेदारी है कि वे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें।
MGKVP Social Work Department : कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी कुलपति प्रो. सुधीर शुक्ला ने समाज कार्य विभाग को काशी विद्यापीठ की गौरवशाली परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज के सामने कई गंभीर चुनौतियां हैं। नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में समाज कार्य की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से सामाजिक दायित्वों के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करने का आह्वान किया।
MGKVP Social Work Department : विभागाध्यक्ष प्रो. वंदना सिन्हा ने विभाग की स्थापना और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 को स्थापित समाज कार्य विभाग 80 वर्ष में प्रवेश कर रहा है। विभाग ने पिछले दशकों में समाज सेवा, शोध और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में निरंतर योगदान दिया है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को जमीनी स्तर पर लागू करें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
MGKVP Social Work Department : विभाग की विकास यात्रा के बारे में प्रो. बंशीधर पाण्डेय ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विभाग द्वारा समाज सेवा और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों को रेखांकित किया।
MGKVP Social Work Department : एनजीओ प्रतिनिधियों ने रखे सामाजिक सरोकारों से जुड़े विचार
कार्यक्रम की विशेष कड़ी में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और एनजीओ के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए। जन विकास समिति की अंजू देवी और सीमा सिंह ने महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने और नशा मुक्ति के लिए सामुदायिक स्तर पर प्रयास किए जाने की आवश्यकता बताई।
MGKVP Social Work Department : वन स्टॉप सेंटर की रश्मि दुबे ने महिला हिंसा के मामलों में पीड़ित महिलाओं को समय पर सहायता और संरक्षण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। अस्मिता संस्था के माजु ने बालिका शिक्षा को सामाजिक विकास का आधार बताते हुए अधिक से अधिक बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने की बात कही।
MGKVP Social Work Department : मानव सेवा संघ के डॉ. भानुजा और शरणलाल ने वृद्धजनों की सेवा को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। वहीं एशियन ब्रिज विज फाउंडेशन के मो. मूसा आजमी ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास और रोजगारपरक प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।
ज्ञान चांद मुरब्बा मंडित बाल विद्यालय की डॉ. अनीता सिंह गौतम ने बच्चों में नैतिक शिक्षा और संस्कारों के विकास को जरूरी बताया। वैश इंडिया के डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
MGKVP Social Work Department : न्यूजलेटर का विमोचन, कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान
समारोह के दौरान समाज कार्य विभाग के अध्यापकों द्वारा तैयार न्यूजलेटर 2025-26 का विमोचन किया गया। इसके साथ ही विभाग के कर्मठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। शोधार्थियों और विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता के लिए प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।
MGKVP Social Work Department : कार्यक्रम का संचालन डॉ. भारती कुरील ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. भावना वर्मा ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रो. निमिषा गुप्ता, प्रो. शैला परवीन, प्रो. अनिल कुमार चौधरी, प्रो. चन्द्रशेखर सिंह, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अश्विनी सिंह, डॉ. आलोक शुक्ला, रंजन तिवारी सहित विभाग के शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।