MGKVP PG Admission 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 के परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश विवरणिका विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

MGKVP PG Admission 2026 : काशी विद्यापीठ, परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश आवेदन की प्रक्रिया प्रारम्भ, समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन शुरू

MGKVP PG Admission 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 के परास्नातक (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार से औपचारिक रूप से प्रारम्भ हो गई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश विवरणिका का लोकार्पण कर प्रवेश प्रक्रिया का शुभारम्भ किया।
MGKVP PG Admission 2026 : विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि अभ्यर्थी अब समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संचालित की जा रही है, जिससे छात्रों को घर बैठे आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। प्रवेश आवेदन पत्र विश्वविद्यालय के आधिकारिक समर्थ पोर्टल समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध है। वहीं विस्तृत प्रवेश विवरणिका विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

MGKVP PG Admission 2026 : प्रवेश सेल के उप समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरने से पहले प्रवेश विवरणिका में दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी अपनी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी सही ढंग से भरें ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय विभिन्न परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित प्रक्रिया अपनाने जा रहा है। समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने से छात्रों को आवेदन की स्थिति ट्रैक करने और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने में सुविधा होगी।
MGKVP PG Admission 2026 : इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र, डॉ. राहुल गुप्ता, जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह, निदेशक आईक्यूएसी प्रो. रमाकान्त सिंह, एनसीसी ऑफिसर डॉ. आयुष कुमार, डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय, डॉ. धनन्जय विश्वकर्मा, कम्प्यूटर प्रभारी विनोद कुमार तथा शुभेक्षु कुमार सहित कई शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।