MGKVP Mission Shakti Phase 5: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत वीरांगनाओं के जीवन पर आधारित काव्य-पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण और वीर नारियों के साहस व बलिदान पर प्रकाश डाला।

MGKVP Mission Shakti Phase 5: वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में ‘मिशन शक्ति फेज-5’ के अंतर्गत सोमवार को महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ एवं हिन्दी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वीरांगनाओं के जीवन पर आधारित काव्य-पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मानविकी संकाय में आयोजित हुआ, जहां विद्यार्थियों और शिक्षकों ने वीर नारियों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद किया।

MGKVP Mission Shakti Phase 5: कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. विजय रंजन ने कहा कि भारतीय इतिहास वीरांगनाओं की गौरवशाली गाथाओं से भरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई और अन्य वीर नारियों का संघर्ष आज भी समाज को प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इन महान महिलाओं के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं।
MGKVP Mission Shakti Phase 5: महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी प्रो. निशा सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘मिशन शक्ति फेज-5’ के माध्यम से महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वीरांगनाओं के साहस और बलिदान की कहानियां नई पीढ़ी को आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देती हैं।

MGKVP Mission Shakti Phase 5: कार्यक्रम के दौरान जनमेजय, आशीष, रंजना और हनुमान ने ओजपूर्ण काव्य-पाठ प्रस्तुत कर वीरांगनाओं की शौर्य गाथाओं का जीवंत चित्रण किया। उनकी प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। काव्य-पाठ के माध्यम से देशभक्ति, नारी सम्मान और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।
MGKVP Mission Shakti Phase 5: इस अवसर पर हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. राजमुनि, प्रो. अनुकूल चंद राय, प्रो. रामाश्रय सिंह, प्रो. प्रीति सहित विभाग के अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन वीरांगनाओं के सम्मान और महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हुआ।