MGKVP Entrance Exam 2026 : काशी विद्यापीठ प्रवेश परीक्षा 2026- एलएलबी, एलएलएम समेत 6 कोर्स की परीक्षा, 3118 अभ्यर्थी हुए शामिल

MGKVP Entrance Exam 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 की प्रवेश परीक्षा के दूसरे दिन एलएलबी, एलएलएम सहित छह पाठ्यक्रमों की परीक्षा पांच केंद्रों पर संपन्न हुई। 3901 में से 3118 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि कुलपति ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

MGKVP Entrance Exam 2026 : काशी विद्यापीठ प्रवेश परीक्षा 2026- एलएलबी, एलएलएम सहित 6 पाठ्यक्रमों की परीक्षा संपन्न, कुलपति ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

MGKVP Entrance Exam 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (एमजीकेवीपी) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को बी.ए. एलएलबी, एलएलबी, एलएलएम, एम.पी.एड., एम.एड. और पी.जी.डी.सी.ए. सहित छह पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के लिए बनाए गए पांच केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

MGKVP Entrance Exam 2026 : कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर स्थित मानविकी संकाय एवं समाज विज्ञान संकाय के अलावा हरिश्चंद्र पी.जी. कॉलेज, यूपी कॉलेज तथा जगतपुर पी.जी. कॉलेज में आयोजित की गई। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि पहली पाली सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक एलएलबी एवं एलएलएम की परीक्षा आयोजित हुई, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बी.ए. एलएलबी, एम.पी.एड., एम.एड. एवं पी.जी.डी.सी.ए. के अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

MGKVP Entrance Exam 2026 : 3901 में से 3118 अभ्यर्थी हुए शामिल

प्रवेश परीक्षा में कुल 3901 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3118 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 783 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित समय के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

MGKVP Entrance Exam 2026 : कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने किया निरीक्षण

प्रवेश परीक्षा के दौरान कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने विश्वविद्यालय स्थित मानविकी संकाय, समाज विज्ञान संकाय, हरिश्चंद्र पी.जी. कॉलेज, यूपी कॉलेज और जगतपुर पी.जी. कॉलेज के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

MGKVP Entrance Exam 2026 : कड़ी निगरानी में हुई नकलविहीन परीक्षा

विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष बनाने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की थी। इसके अलावा प्राक्टोरियल बोर्ड एवं उड़ाका दल के सदस्य लगातार सभी केंद्रों पर निगरानी करते रहे। उनकी देखरेख में परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराई गई।

MGKVP Entrance Exam 2026 : बायोमैट्रिक उपस्थिति और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर रहा प्रतिबंध

इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए सभी अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई। वहीं परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहा। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि प्रवेश परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी दिनों में भी विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए जारी रहेगी तथा सभी परीक्षाएं निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *