MGKVP Admission 2026 : काशी विद्यापीठ प्रवेश 2026- बीए ऑनर्स मास कम्युनिकेशन और बीकॉम रिटेल की सभी सीटें भरीं, बीएससी गणित में 294 एडमिशन

MGKVP Admission 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बीए (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन और बीकॉम रिटेल ऑपरेशन्स मैनेजमेंट की सभी नियमित सीटें भर गई हैं। बीएससी गणित में अब तक 294 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। 13 से 18 जुलाई तक बीए पाठ्यक्रम की काउंसिलिंग होगी।

MGKVP Admission 2026 : काशी विद्यापीठ में बीए ऑनर्स मास कम्युनिकेशन और बीकॉम रिटेल ऑपरेशन्स मैनेजजमेंट की सभी नियमित सीटें फुल, बीएससी गणित में 294 प्रवेश

MGKVP Admission 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। शनिवार को आयोजित द्वितीय काउंसिलिंग के बाद बी.ए. (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन तथा बी.कॉम. रिटेल ऑपरेशन्स मैनेजमेंट (AEDP) की नियमित श्रेणी की सभी सीटें भर गईं। वहीं बी.एस-सी. गणित में अब तक कुल 294 विद्यार्थियों ने प्रवेश लेकर अपनी सीटें सुनिश्चित कर ली हैं।

MGKVP Admission 2026 : प्रवेश सेल के उप-समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी करने और ऑनलाइन शुल्क जमा करने वाले सभी विद्यार्थियों को मौके पर ही परिचय पत्र (आई-कार्ड) तथा पुस्तकालय कार्ड उपलब्ध करा दिए गए। इससे विद्यार्थियों को प्रवेश के बाद की औपचारिकताओं के लिए अलग से इंतजार नहीं करना पड़ा।

MGKVP Admission 2026 : काउंसिलिंग स्थल पर लगा बैंकिंग जागरूकता शिविर

प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों की सुविधा के लिए वाणिज्य एवं प्रबंध शास्त्र संकाय परिसर में इंडियन बैंक की ओर से बैंक खाता खोलने एवं बैंकिंग जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना और उन्हें वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक बनाना था।

MGKVP Admission 2026 : बैंक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग तथा सुरक्षित ऑनलाइन लेन-देन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही बैंक की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की भी जानकारी साझा की गई। विश्वविद्यालय का मानना है कि इस पहल से विद्यार्थियों में वित्तीय जागरूकता बढ़ेगी और डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा मिलेगा।

MGKVP Admission 2026 : 13 से 18 जुलाई तक होगी बीए पाठ्यक्रम की काउंसिलिंग

प्रो. कामिल ने बताया कि बीए पाठ्यक्रम की काउंसिलिंग 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों को ई-मेल के माध्यम से काउंसिलिंग लिंक भेजा गया है, उन्हें निर्धारित तिथि पर पूर्वाह्न 10:30 बजे वाणिज्य एवं प्रबंध शास्त्र संकाय में उपस्थित होना होगा।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को अपने साथ गेट पास, सभी मूल प्रमाण पत्र, प्रमाण पत्रों की एक-एक स्वप्रमाणित फोटोकॉपी, दो पासपोर्ट आकार के फोटो तथा आरक्षण श्रेणी से संबंधित अद्यतन प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा।

MGKVP Admission 2026 : उसी दिन ऑनलाइन जमा करनी होगी प्रवेश फीस

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि काउंसिलिंग के बाद चयनित अभ्यर्थियों को उसी दिन ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान यूपीआई, गूगल पे, पेटीएम, डेबिट कार्ड सहित अन्य ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा। समय पर शुल्क जमा नहीं करने पर प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

MGKVP Admission 2026 : वेबसाइट पर उपलब्ध है मेरिट सूची

प्रो. कामिल ने बताया कि सभी संबंधित मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपना गेट पास डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी नवीनतम सूचनाओं के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें, क्योंकि काउंसिलिंग से संबंधित सूचना केवल ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी।

MGKVP Admission 2026 : काउंसिलिंग प्रक्रिया के दौरान प्रवेश समन्वयक प्रो. बंशीधर पाण्डेय, स्नातक स्तरीय काउंसिलिंग संयोजक डॉ. राहुल गुप्ता, प्रो. रमन पंत, प्रो. राकेश तिवारी, डॉ. दुर्गेश उपाध्याय, डॉ. आयुष कुमार, डॉ. धनंजय विश्वकर्मा, डॉ. आरती विश्वकर्मा, डॉ. वरुण कुमार, डॉ. विजय रंजन, विनोद कुमार, शुभेक्षु कुमार तथा हेमंत मिश्र सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *