MGKVP Admission 2026: गांधी काशी विद्यापीठ ने बीए एलएलबी, बीबीए और बीसीए प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। वहीं बीए काउंसिलिंग के चौथे दिन 206 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया, जिससे कुल प्रवेश संख्या 786 पहुंच गई। जानें रिजल्ट, काउंसिलिंग और अगली प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

MGKVP Admission 2026: बीए एलएलबी, बीबीए और बीसीए प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, बीए काउंसिलिंग के चौथे दिन 206 छात्रों ने लिया प्रवेश
MGKVP Admission 2026: वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (MGKVP) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बी.ए. एल-एल.बी., बी.बी.ए. एवं बी.सी.ए. पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही बी.ए. काउंसिलिंग के चौथे दिन 206 विद्यार्थियों ने प्रवेश लेकर अपनी सीट सुनिश्चित की। अब तक बी.ए. पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या 786 हो चुकी है।
MGKVP Admission 2026: बीए एलएलबी, बीबीए एवं बीसीए का रिजल्ट घोषित
विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि बी.ए. एल-एल.बी., बी.बी.ए. एवं बी.सी.ए. प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mgkvp.ac.in अथवा प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी आगामी सूचनाओं के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।
MGKVP Admission 2026: बीए काउंसिलिंग के चौथे दिन 206 छात्रों ने लिया प्रवेश
प्रवेश सेल के उप-समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि गुरुवार को आयोजित बी.ए. काउंसिलिंग के चौथे दिन 206 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इस प्रकार अब तक कुल 786 छात्र-छात्राओं का बी.ए. पाठ्यक्रम में प्रवेश पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा किया, उन्हें काउंसिलिंग स्थल पर ही परिचय पत्र (आई-कार्ड) एवं लाइब्रेरी कार्ड उपलब्ध करा दिए गए।
MGKVP Admission 2026: 18 जुलाई तक चलेगी बीए काउंसिलिंग
प्रो. कामिल ने बताया कि बी.ए. काउंसिलिंग 18 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों को ई-मेल के माध्यम से काउंसिलिंग लिंक भेजा गया है, उन्हें निर्धारित तिथि पर पूर्वाह्न 10:30 बजे वाणिज्य एवं प्रबंधन शास्त्र संकाय में उपस्थित होना होगा।

MGKVP Admission 2026: अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्न दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा—
गेट पास
सभी मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र
सभी प्रमाण पत्रों की एक-एक स्वप्रमाणित फोटो कॉपी
दो पासपोर्ट (स्टाम्प) साइज फोटो
श्रेणी (Category) का अद्यतन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
उसी दिन ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा अनिवार्य
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार काउंसिलिंग के बाद चयनित अभ्यर्थियों को उसी दिन ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। शुल्क भुगतान UPI, Google Pay, Paytm, Debit Card सहित अन्य डिजिटल माध्यमों से किया जा सकेगा।
MGKVP Admission 2026: 18 जुलाई को इन पाठ्यक्रमों की भी होगी काउंसिलिंग
विश्वविद्यालय ने जानकारी दी है कि 18 जुलाई को निम्न पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग आयोजित होगी—
बी.एससी. (गणित) – तृतीय काउंसिलिंग
बी.एससी. (बायो) – द्वितीय काउंसिलिंग
बी.म्यूज. – द्वितीय काउंसिलिंग
बी.एफ.ए. – द्वितीय काउंसिलिंग
इन सभी पाठ्यक्रमों की मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
MGKVP Admission 2026: अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी नवीनतम सूचनाएं केवल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा रही हैं। इसलिए अभ्यर्थी नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रहें। काउंसिलिंग के दौरान प्रवेश समन्वयक प्रो. बंशीधर पाण्डेय, स्नातक स्तरीय काउंसिलिंग संयोजक डॉ. राहुल गुप्ता, प्रो. रमन पंत, प्रो. राकेश तिवारी, डॉ. दुर्गेश उपाध्याय, डॉ. आयुष कुमार, डॉ. धनंजय विश्वकर्मा, डॉ. आरती विश्वकर्मा, डॉ. वरुण कुमार, डॉ. विजय रंजन, विनोद कुमार, शुभेक्षु कुमार तथा हेमन्त मिश्र सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।