Lucknow Shivani Singh Murder : लखनऊ में युवती की हत्या का खुलासा- सगाई के 4 दिन बाद प्रेमी ने की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला शव

Lucknow Shivani Singh Murder : लखनऊ में 22 वर्षीय शिवानी सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सगाई के चार दिन बाद प्रेमी प्रेम कुमार मांझी ने जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Lucknow Shivani Singh Murder : दूसरे युवक के साथ घूमना प्रेमिका को पड़ा भारी, प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, 4 दिन पहले युवती की हुई थी सगाई

Lucknow Shivani Singh Murder : लखनऊ में 22 वर्षीय युवती शिवानी सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। युवती की सगाई होने के महज चार दिन बाद उसके प्रेमी ने ही बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रेम कुमार मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए हत्या की पूरी कहानी बताई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले रबर के पाइप से शिवानी का गला घोंटा और फिर सीमेंट की ईंट से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया था ताकि किसी को शक न हो।

Lucknow Shivani Singh Murder : 14 मई को हुई थी शिवानी की सगाई

शिवानी सिंह एल्डिको उद्यान के रक्षा खंड इलाके में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती थी। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। उसकी मां घरों में काम करती हैं जबकि पिता शटरिंग का कार्य करते हैं। शिवानी एक रियल एस्टेट कंपनी में नौकरी करती थी और परिवार की आर्थिक मदद भी करती थी। परिजनों के मुताबिक 14 मई को शिवानी की सगाई प्रकाश नाम के युवक से हुई थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और परिवार खुशियों में डूबा था। लेकिन 17 मई की सुबह शिवानी ऑफिस जाने की बात कहकर घर से निकली और देर रात तक वापस नहीं लौटी। जब परिवार ने उसकी तलाश शुरू की और कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। बाद में पुलिस ने सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के जंगल में एक युवती का शव मिलने की सूचना दी। तस्वीर देखकर परिजनों ने शव की पहचान शिवानी सिंह के रूप में की।

Lucknow Shivani Singh Murder : परिजनों ने प्रेम कुमार मांझी पर जताया था शक

शिवानी एमआरएम ग्रुप में चैनल पार्टनर के रूप में कार्यरत थी। परिवार ने शुरुआती जांच में ही घर के पास रहने वाले प्रेम कुमार मांझी पर शक जताया था। इसके बाद पुलिस ने चार टीमों का गठन कर मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी शिवानी से करीब 7-8 साल पुरानी दोस्ती थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध भी थे।

Lucknow Shivani Singh Murder : दूसरे युवक के साथ बढ़ती नजदीकियों से था नाराज

आरोपी प्रेम कुमार मांझी ने पुलिस को बताया कि पिछले छह महीनों से शिवानी अपने ऑफिस के सहकर्मी मनीष के साथ ज्यादा समय बिताने लगी थी। उसने शिवानी के मोबाइल में दोनों की तस्वीरें देखी थीं, जिससे वह काफी नाराज और परेशान रहने लगा था। हालांकि आरोपी ने यह भी दावा किया कि उसे शिवानी की सगाई से कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन पुलिस का मानना है कि जलन और गुस्से में उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

Lucknow Shivani Singh Murder : जंगल में ले जाकर की निर्मम हत्या

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 17 मई की सुबह करीब 9:30 बजे वह शिवानी को बाइक से आवास विकास योजना उतरेटिया रेलवे लाइन के पास स्थित जंगल में ले गया। वहां पहले उसने वाटर लेवलिंग में इस्तेमाल होने वाले रबर पाइप से शिवानी का गला घोंट दिया। इसके बाद शव को झाड़ियों की ओर घसीटकर ले गया और सीमेंट की ईंट से उसका सिर कुचल दिया। हत्या के बाद पुलिस से बचने के लिए उसने शिवानी का मोबाइल फोन तेलीबाग नहर में फेंक दिया।

Lucknow Shivani Singh Murder : आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

पुलिस अधिकारी अमित कुमार आनंद ने बताया कि आरोपी प्रेम कुमार मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई सीमेंट की ईंट भी बरामद कर ली गई है। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *