Kaushambi Firecracker Factory Accident : कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री हादसे पर आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने गहरा शोक जताया। दिवंगतों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार की सहायता की जानकारी दी।
Kaushambi Firecracker Factory Accident : कौशांबी पटाखा फैक्ट्री हादसे पर आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख की सहायता
Kaushambi Firecracker Factory Accident : कौशांबी पटाखा फैक्ट्री हादसा: आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने जताया गहरा शोक, मृतकों को दी श्रद्धांजलि
Kaushambi Firecracker Factory Accident : वाराणसी, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना से जनहानि पर प्रदेश के आयुष एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
Kaushambi Firecracker Factory Accident : मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने तथा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री की ओर से दुर्घटना में दिवंगत लोगों के परिजनों को ₹2-2 लाख तथा घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
Kaushambi Firecracker Factory Accident : डॉ. दयालु ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और प्रभावित परिवारों को आवश्यक मदद पहुंचाना है। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा, “कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।” उन्होंने हादसे में दिवंगत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाज पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।
Kaushambi Firecracker Factory Accident : गौरव राठी ने भी जताया शोक
इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी एवं युवा भाजपा नेता गौरव राठी ने भी कौशांबी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद पीड़ादायक है। हादसे में असमय जान गंवाने वाले लोगों के प्रति उन्होंने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरव राठी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
Kaushambi Firecracker Factory Accident : कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना ने एक बार फिर ऐसे संवेदनशील एवं जोखिम वाले औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों के पालन और श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।