Kashi Vishwanath Dham : काशी विश्वनाथ धाम में मार्च माह के दौरान 65 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। कॉरिडोर, बेहतर कनेक्टिविटी, गंगा क्रूज और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं से काशी धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बनकर उभरी है।

Kashi Vishwanath Dham : काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 दिनों में 65 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, धार्मिक पर्यटन को मिली नई उड़ान
Kashi Vishwanath Dham : वाराणसी। बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी एक बार फिर आस्था और आध्यात्म का वैश्विक केंद्र बनकर उभरी है। श्री काशी विश्वनाथ धाम में मार्च माह के दौरान करीब 65 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु बाबा दरबार पहुंच रहे हैं।

Kashi Vishwanath Dham : कॉरिडोर बनने के बाद मंदिर तक पहुंच पहले की तुलना में अधिक सुगम और व्यवस्थित हो गई है। चौड़ी गलियां, बेहतर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन ने श्रद्धालुओं के अनुभव को काफी बेहतर बनाया है। विशेष अवसरों और त्योहारों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की ओर से व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
Kashi Vishwanath Dham : आधुनिक सुविधाओं से श्रद्धालुओं को मिल रही राहत
शासन द्वारा मंदिर परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक शौचालय, शुद्ध पेयजल, व्यवस्थित कतार प्रणाली और डिजिटल निगरानी जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। इससे दर्शन प्रक्रिया अधिक सहज और सुरक्षित हुई है। मंदिर क्षेत्र में सीसीटीवी आधारित निगरानी व्यवस्था और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती से श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण मिल रहा है। वहीं ऑनलाइन सूचना प्रणाली और डिजिटल सेवाओं के जरिए भी भक्तों को काफी सुविधा हो रही है।
Kashi Vishwanath Dham : धार्मिक पर्यटन से मजबूत हो रही काशी की अर्थव्यवस्था

पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि काशी में धार्मिक पर्यटन तेजी से बढ़ा है, जिसका सीधा असर स्थानीय अर्थव्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, हस्तशिल्प, पूजा सामग्री और स्थानीय व्यापार से जुड़े कारोबार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। बड़ी संख्या में पर्यटकों के आगमन से रोजगार के नए अवसर भी पैदा हुए हैं।
Kashi Vishwanath Dham : कनेक्टिविटी और सौंदर्यीकरण ने बदली शहर की तस्वीर
काशी में सड़कों के चौड़ीकरण, बेहतर परिवहन सेवाओं और घाटों के सौंदर्यीकरण ने शहर को नई पहचान दी है। गंगा घाटों पर आकर्षक लाइटिंग और स्वच्छता व्यवस्था ने पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित किया है। इसके अलावा गंगा नदी में शुरू हुई क्रूज सेवाओं ने पर्यटकों को काशी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को नए अंदाज में देखने का अवसर दिया है।रोपवे और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं से मिलेगा नया आयाम
Kashi Vishwanath Dham : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के विकास से मंदिर क्षेत्र का विस्तार हुआ है और श्रद्धालुओं को दिव्य एवं भव्य दर्शन का अनुभव मिल रहा है। उन्होंने कहा कि काशी अब आस्था, आध्यात्म और आधुनिक पर्यटन का अद्भुत संगम बन चुकी है। उन्होंने बताया कि रोपवे परियोजना, मल्टीलेवल पार्किंग, स्मार्ट सिटी के तहत विकसित बुनियादी ढांचा और रिवरफ्रंट डेवलपमेंट जैसी परियोजनाएं काशी को एक समग्र पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित कर रही हैं। आने वाले समय में वाराणसी देश के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन केंद्रों में शामिल होगा।