Prof Anand Kumar Tyagi Five Years as Vice Chancellor : काशी विद्यापीठ -कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के पांच वर्ष पूर्ण, नैक ग्रेडिंग से लेकर खेल और डिजिटल शिक्षा में हासिल की बड़ी उपलब्धियां

Prof Anand Kumar Tyagi Five Years as Vice Chancellor : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने अपने कार्यकाल के पांच सफल वर्ष पूरे किए। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने नैक में B++ ग्रेड, खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर आठवां स्थान, डिजिटल गवर्नेंस और नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन जैसी अनेक उपलब्धियां हासिल कीं।

Prof Anand Kumar Tyagi Five Years as Vice Chancellor : काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के कार्यकाल के सफलतम पांच वर्ष पूर्ण, शैक्षणिक उत्कृष्टता और प्रशासनिक नवाचार की बनी नई पहचान

Prof Anand Kumar Tyagi Five Years as Vice Chancellor : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के लिए यह गौरव का अवसर है कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने अपने नेतृत्व के सफलतम पांच वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इन पांच वर्षों के दौरान विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध, खेल, प्रशासनिक सुधार, डिजिटल गवर्नेंस और पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित की है।

Prof Anand Kumar Tyagi Five Years as Vice Chancellor : प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के दूरदर्शी नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने गुणवत्ता सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा विश्वविद्यालय को ‘सी’ (C) ग्रेड से उन्नत कर ‘बी++’ (B++) ग्रेड प्रदान किया जाना शामिल है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान गतिविधियों और संस्थागत विकास का प्रमाण मानी जा रही है।

Prof Anand Kumar Tyagi Five Years as Vice Chancellor : खेलकूद के क्षेत्र में भी काशी विद्यापीठ ने नए आयाम स्थापित किए हैं। भारतीय संस्थान रैंकिंग प्रणाली (IIRF) द्वारा जारी रैंकिंग में खेल उपलब्धियों के आधार पर विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर आठवां तथा उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहन देने और खेल अवसंरचना को मजबूत बनाने के प्रयासों का परिणाम है।

प्रशाProf Anand Kumar Tyagi Five Years as Vice Chancellor : सनिक सुधारों के क्षेत्र में भी कुलपति प्रो. त्यागी का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा। शिक्षकों को कैरियर एडवांसमेंट योजना (CAS) के अंतर्गत समयबद्ध पदोन्नतियां प्रदान की गईं। वहीं लगभग दो दशकों के लंबे अंतराल के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तृतीय श्रेणी में पदोन्नति देकर कर्मचारी हितों को प्राथमिकता दी गई। इससे विश्वविद्यालय परिवार में सकारात्मक वातावरण का निर्माण हुआ।

Prof Anand Kumar Tyagi Five Years as Vice Chancellor : नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय में कई नवीन पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए। विद्यार्थियों को रोजगारपरक एवं कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पाठ्यक्रमों में व्यापक बदलाव किए गए, जिससे शिक्षा को वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया जा सके।

Prof Anand Kumar Tyagi Five Years as Vice Chancellor : डिजिटल इंडिया अभियान को आगे बढ़ाते हुए विश्वविद्यालय में डिजिटल गवर्नेंस को विशेष महत्व दिया गया। प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा आवेदन, परिणाम, प्रमाणपत्र वितरण और अन्य प्रशासनिक कार्यों को ऑनलाइन प्रणाली से जोड़ा गया। इससे पारदर्शिता बढ़ी और विद्यार्थियों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध होने लगीं।

पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में भी प्रो. त्यागी ने अनुकरणीय पहल की। प्रधानमंत्री के ‘लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट (LiFE)’ अभियान से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने स्वयं पैदल कार्यालय पहुंचकर ईंधन संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देकर उसे ग्रीन कैंपस के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए गए।

Prof Anand Kumar Tyagi Five Years as Vice Chancellor : महिला सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण, डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम और जागरूकता अभियानों का नियमित आयोजन किया गया। इन प्रयासों से छात्राओं के आत्मविश्वास और सुरक्षा को नई मजबूती मिली।

Prof Anand Kumar Tyagi Five Years as Vice Chancellor : विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के नेतृत्व में काशी विद्यापीठ राष्ट्रीय महत्व के संस्थान बनने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। उनके पांच वर्षों के सफल कार्यकाल की पूर्णता पर विश्वविद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।

Prof Anand Kumar Tyagi Five Years as Vice Chancellor : इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, डीन एकेडमिक प्रो. बंशीधर पाण्डेय, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र, मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह सहित विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *