Kashi Vidyapith Students Tribal Pride Day : जनजातीय गौरव दिवस पर काशी विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने जनभवन लखनऊ में दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

Kashi Vidyapith Students Tribal Pride Day : जनजातीय गौरव दिवस पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने लखनऊ के जनभवन में जनजातीय संस्कृति पर आधारित गीत और नृत्य प्रस्तुत कर लोक परंपराओं की छटा बिखेरी।

Kashi Vidyapith Students Tribal Pride Day : जनजातीय गौरव दिवस पर काशी विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने जनभवन में बिखेरी लोक संस्कृति की छटा, गीत-नृत्य से मोहा मन

Kashi Vidyapith Students Tribal Pride Day : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं ने छठे जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रविवार को लखनऊ स्थित जनभवन में आयोजित विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने जनजातीय संस्कृति, परंपरा और लोकजीवन पर आधारित गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिए।

Kashi Vidyapith Students Tribal Pride Day : कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और विशिष्ट पहचान को सामने लाने के साथ ही युवा पीढ़ी को इस विरासत से जोड़ना रहा। काशी विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जनजातीय जीवन की विविधता, सामूहिकता और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

Kashi Vidyapith Students Tribal Pride Day : इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो. अमिता सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया था। उनके साथ प्रो. भारती रस्तोगी ने सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के आयोजन में चुनार, मीरजापुर स्थित सुरभि शोध संस्थान के अमित चतुर्वेदी का भी सहयोग रहा।

Kashi Vidyapith Students Tribal Pride Day : सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विश्वविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर रश्मि, अंशिका नैना, रोशनी, करिश्मा, उषा, संगीता, अंजनी, दीपिका, प्रेमिका, मोनिका, सपना, गंगा, नेहा और शिखा सहित अन्य छात्राएं उपस्थित रहीं।

Kashi Vidyapith Students Tribal Pride Day : विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की इस सहभागिता ने जनजातीय संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के प्रति शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका को भी रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *