Kashi Vidyapith No Vehicle Day : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण के लिए हर माह की 15 तारीख को ‘नो वेहिकल डे’ घोषित किया है। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी स्वयं पैदल कार्यालय Day : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण के लिए हर माह की 15 तारीख को ‘नो वेहिकल डे’ घोषित किया है। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी स्वयं पैदल कार्यालय पहुंचे और शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों से सार्वजनिक परिवहन व साइकिल के उपयोग का आह्वान किया।

Kashi Vidyapith No Vehicle Day : काशी विद्यापीठ में हर माह 15 तारीख को रहेगा ‘नो वेहिकल डे’, कुलपति प्रो. ए.के. त्यागी पैदल पहुंचे कार्यालय
Kashi Vidyapith No Vehicle Day : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रत्येक माह की 15 तारीख को विश्वविद्यालय परिसर में ‘नो वेहिकल डे’ मनाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट (LiFE)’ अभियान और ऊर्जा संरक्षण के आह्वान को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
Kashi Vidyapith No Vehicle Day : विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में ऊर्जा संरक्षण, ईंधन बचत और स्वच्छ पर्यावरण को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक के बाद कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि कुलपति के निर्देशानुसार वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और बढ़ती ऊर्जा चुनौतियों को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में हर माह की 15 तारीख को ‘नो वेहिकल डे’ घोषित किया गया है।
Kashi Vidyapith No Vehicle Day : इस पहल के तहत शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को उस दिन निजी वाहनों का उपयोग न करने तथा पैदल, साइकिल या सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस कदम से न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी।

Kashi Vidyapith No Vehicle Day : इसी संकल्प को व्यवहार में उतारते हुए कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी स्वयं अपने आवास से पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जब समाज के जिम्मेदार लोग स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करते हैं, तभी व्यापक स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन संभव हो पाता है।
Kashi Vidyapith No Vehicle Day : कुलपति प्रो. त्यागी ने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने से देश की विदेशी मुद्रा की बचत होगी और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार से सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल, पैदल या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि यह पहल ‘विकसित भारत’ और ‘हरित भारत’ के संकल्प को सशक्त बनाएगी।
Kashi Vidyapith No Vehicle Day : इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र, अतिरिक्त कुलानुशासक डॉ. अम्बरीष राय, मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी अपने आवास से पैदल कार्यालय पहुंचे और ऊर्जा संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।